गाजियाबाद rape of minor गाजियाबाद के मुरादनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ rape और उसकी 14 वर्षीय सहेली के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों सहेलियां मुरादनगर के गंगनहर पर छोटा हरिद्वार नहाने गई थीं, जब उनके परिचित दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
परिचय का फायदा उठाकर की घिनौनी हरकत rape of minor
मुरादनगर कस्बे में मजदूरी करने वाले दो परिवारों की बेटियां, जो आपस में सहेलियां हैं, इस घटना का शिकार हुईं। 15 वर्षीय किशोरी और 14 वर्षीय किशोरी के साथ वारदात को अंजाम देने वाले युवक, आरोपि शोएब और शाहरुख, उनके परिचित थे। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपनी पहचान का फायदा उठाकर इस अपराध को अंजाम दिया। शोएब ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर नहर के किनारे ले जाकर rape किया और विरोध करने पर मारपीट की। उसने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी भी दी। वहीं, शाहरुख ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और rape की कोशिश की।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती rape of minor
घटना के बाद दोनों किशोरियां किसी तरह अपने घर पहुंचीं और रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि शोएब ने उसे बहकाकर नहर किनारे ले गया और जबरन rape किया। विरोध करने पर उसे पीटा और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दूसरी किशोरी ने भी शाहरुख पर छेड़खानी और अश्लील हरकत का आरोप लगाया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िताओं के पिता की शिकायत पर मुरादनगर पुलिस ने 29 अगस्त को शोएब के खिलाफ rape और शाहरुख के खिलाफ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। दोनों के खिलाफ धारा 65(1)/75(2) बीएनएस और 3/4(2)/7/8 poxo act के तहत केस दर्ज हुआ। पीड़िता का मेडिकल कराया गया और 31 अगस्त को Police ने दोनों आरोपियों, शोएब और शाहरुख, को गुड़ मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़िता के पिता ने कहा कि शोएब परिचित होने के बावजूद इतनी घिनौनी हरकत की। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूसरी किशोरी के पिता ने भी कठोर सजा की मांग की। एडिशनल Police कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण rape of minor
घटना 28 अगस्त की है, जब दोनों सहेलियां गंगनहर पर नहाने गई थीं। तभी शोएब अपने साथी शाहरुख के साथ वहां पहुंचा। शोएब ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर पास की एक जगह पर ले जाकर rape किया। वहीं, शाहरुख ने दूसरी किशोरी के साथ छेड़खानी की और अश्लील हरकतें कीं। दोनों किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद Police ने त्वरित कार्रवाई की।
Also Read: Bike Snatcher Arrested: दोस्त को लेने आये एमसीए छात्र की बाइक छीनने वाले बदमाश गिरफ्तार
Also Read: Accused of Poaching Gang Arrested: काले हिरण और नील गाय के शिकार गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार
Also Read: Murder of Priest: बिलासपुर में मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

