Search Underway for Missing Students: इंडोनेशिया में पिछले हफ्ते एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल के प्रार्थना कक्ष के ढहने के बाद लापता छात्रों की तलाश कर रहे बचावकर्मियों ने सप्ताहांत में कई छात्रों के शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
स्कूल ढहने की इस घटना में अब भी 14 छात्रों के लापता होने का अंदेशा है। बचाव दल लापता छात्रों को खोजने के प्रयास में मशीनों और उपकरणों की मदद से अब तक कई टन मलबा हटा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मियों को सप्ताहांत में ही 35 शव मिले।
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow
‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ Search Underway for Missing Students
इंडोनेशिया के जावा द्वीप के पूर्वी हिस्से में सिदोअर्जो स्थित एक सदी पुराने ‘अल खोजिनी इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल’ की इमारत 29 सितंबर को ढह गई थी। घटना वाले स्थान पर सैकड़ों छात्र मौजूद थे जिनमें ज्यादातर 12 से 19 साल के लड़के थे। अधिकारियों ने बताया कि केवल एक छात्र सुरक्षित बच पाया, जबकि चोटिल हुए 97 छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल छह अन्य रविवार तक अस्पताल में भर्ती रहे।
इमारत ढह गया Search Underway for Missing Students
पुलिस ने कहा कि दो मंजिला इमारत में बिना अनुमति के दो और मंजिलें बनाई जा रही थीं, जिससे ढांचा उस भार को सहन नहीं कर पाया और ढह गया। इस घटना से इंडोनेशिया में अवैध निर्माण को लेकर व्यापक आक्रोश फैल गया है। टेन्थ नवंबर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निर्माण विशेषज्ञ मुदजी इरमावन ने कहा, ‘‘तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए कंक्रीट डालते समय इमारत भार सहन नहीं कर सकी और 800 वर्ग मीटर (8,600 वर्ग फुट) पर हुआ पूरा निर्माण ढह गया।’’
छात्रों को निर्माणाधीन इमारत Search Underway for Missing Students
इरमावन ने यह भी कहा कि छात्रों को निर्माणाधीन इमारत के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। सिदोअर्जो जिले के प्रमुख सुबंदी ने पुलिस की घोषणा की पुष्टि की कि स्कूल प्रबंधन ने निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक अनुमति के लिए आवेदन नहीं किया था। सुबंदी ने रविवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया, ‘‘गैर-शहरी इलाकों में पारंपरिक बोर्डिंग स्कूल विस्तार सहित कई इमारतें बिना अनुमति के बनाई गई थीं।’’
जुर्माना और कारावास का सामना Search Underway for Missing Students
इंडोनेशिया के 2002 की भवन निर्माण संहिता के अनुसार किसी भी निर्माण कार्य से पहले संबंधित अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है, अन्यथा मालिकों को जुर्माना और कारावास का सामना करना पड़ सकता है। अगर नियम उल्लंघन के कारण मृत्यु हो जाती है तो 15 साल तक की जेल और आठ अरब रुपिया (लगभग 5,00,000 अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना हो सकता है।
प्रतिष्ठित इस्लामी धर्मगुरु Search Underway for Missing Students
स्कूल की देखभाल करने वाले अब्दुस सलाम मुजीब पूर्वी जावा के एक प्रतिष्ठित इस्लामी धर्मगुरु हैं। उन्होंने घटना के एक दिन बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में ईश्वर की इच्छा है, इसलिए हम सभी को धैर्य रखना चाहिए और ईश्वर भला करे, कुछ बेहतर प्रदान करे। हमें ईश्वर में भरोसा रखना चाहिए कि वह इस घटना से प्रभावित लोगों के जीवन में कुछ बेहतर करेगा और उन्हें आशीर्वाद देगा।’’
मुस्लिम धर्मगुरुओं से जुड़ी आपराधिक जांच संवेदनशील Search Underway for Missing Students
दुनिया के सर्वाधिक मुस्लिम-बहुल देश में मुस्लिम धर्मगुरुओं से जुड़ी आपराधिक जांच संवेदनशील बनी हुई है। इस दुर्घटना के बाद से स्कूल अधिकारियों की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। पूर्वी जावा के पुलिस प्रमुख नानंग अवियांतो ने रविवार को कहा, ‘‘हम इस मामले की गहन जांच करेंगे। हमारी जांच में निर्माण विशेषज्ञों की एक टीम के मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है ताकि यह पता लग सके कि क्या स्कूल की लापरवाही के कारण ये मौतें हुईं।’’
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
- लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया Upper castes protest against UGC in Lucknow

