Huma Qureshi Plays Elizabeth: रॉकिंग स्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ के किरदार में नजर आयेंगी। वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित और रहस्यमय फिल्मों में से एक यश की फिल्म ‘टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के मेकर्स ने हुमा कुरैशी की एलिज़ाबेथ के रूप में पहली झलक जारी कर दी है।
हंगामा करने की जरूरत नहीं Huma Qureshi Plays Elizabeth
हुमा इस लुक में एक कब्रिस्तान के बीच खड़ी, टूटे-फूटे पत्थर, पुराने फरिश्तों की मूर्तियों और भारी माहौल के बीच, वह एक चमकदार विंटेज काली कार के पास खड़ी हैं। कभी न देखे गए अंदाज़ में, वह शांत, नफासत से भरी, लेकिन अंदर से बेहद खतरनाक लगती हैं। उनकी आंखों में ऐसा असर है, जो बताता है कि उन्हें हंगामा करने की जरूरत नहीं, उनकी शालीनता ही हथियार है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
गीतू मोहनदा ने हुमा कुरैशी को कास्ट Huma Qureshi Plays Elizabeth
फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदा ने हुमा कुरैशी को कास्ट करने पर कहा कि यह किरदार बेहद कठिन था और इसके लिए ऐसी अदाकारा चाहिए थी जिसमें रुतबा, गहराई और जबरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस हो। फ्रेम में आते ही हुमा ने एलिज़ाबेथ को जिंदा कर दिया। उन्होंने कहा, हुमा सवाल करती हैं, सोचती हैं और अपने किरदार को चुनौती देती हैं, और यही संवाद इस सफर का सबसे खूबसूरत हिस्सा रहा। यह परफॉर्मेंस उनके करियर का बड़ा मोड़ बनने जा रहा है।
‘टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ Huma Qureshi Plays Elizabeth
केजीएफ चैप्टर 2 के बाद चार सालों तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद यश ‘टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है, और हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में 19 मार्च 2026 को धमाकेदार रिलीज़ के लिए तैयार है।
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here