Shabana Azmi Posted a Picture: शबाना आजमी ने फैंस को मिलवाया अपने ‘दो अनमोल रतन’ से, जानिए कौन हैं ये?

Nepal News

Shabana Azmi Posted a Picture: सिनेमा जगत में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने शुक्रवार को अपने दो रतन से फैंस को मिलवाया।

शबाना आजमी ने तस्वीर पोस्ट की Shabana Azmi Posted a Picture

Shabana Azmi ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनके भतीजे नजर आ रहे हैं। Shabana Azmi ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दो अनमोल रतन, Farhan Akhtar और मेरे भतीजे, सागर आर्या।” पोस्ट शेयर करने के बाद Shabana Azmi के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

फरहान अख्तर शबाना आजमी के सौतेले बेटे Shabana Azmi Posted a Picture

Farhan Akhtar शबाना आजमी के सौतेले बेटे हैं। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से 1984 में शादी की थी। जावेद की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे—जोया अख्तर और Farhan Akhtar हैं। शादी के बाद शबाना ने दोनों को सगे बच्चों से भी ज्यादा प्यार दिया। शबाना अक्सर सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। Shabana Azmi का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने साल 1974 में फिल्म अंकुर से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। Shabana Azmi को पद्म श्री (1988) और पद्म भूषण (2012) से भी सम्मानित किया गया है।

क्राइम थ्रिलर ‘डब्बा कार्टेल’ में देखा गया Shabana Azmi Posted a Picture

Shabana Azmi को पिछली बार स्क्रीन पर क्राइम थ्रिलर ‘डब्बा कार्टेल’ में देखा गया था। हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस सीरीज में अंजलि आनंद, ज्योतिका, साई ताम्हणकर, शालिनी पांडे, जीशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे, भूपेंद्र जादावत और गजराज राव जैसे कलाकार शामिल थे। Shabana Azmi जल्द ही राजकुमार संतोषी के अपकमिंग एक्शन ड्रामा ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp