120 Bahadur Film Tax-Free in Delhi: बॉलीवुड फिल्मकार-अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर दिल्ली में टैक्स-फ्री हो गयी है। फिल्म 120 बहादुर हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। इस साल की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक, यह फिल्म मीडिया और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दोनों से जबरदस्त तारीफें बटोर रही है। दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है।
120 बहादुर एक ऐतिहासिक वॉर फिल्म 120 Bahadur Film Tax-Free in Delhi
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 120 बहादुर एक ऐतिहासिक वॉर फिल्म है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई में वीरतापूर्वक लड़ने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान को श्रद्धांजलि देती है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व को उजागर किया गया है, जिनके अद्भुत पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान ने भारत के सैन्य इतिहास में साहस का अमिट प्रतीक स्थापित किया है। इन वीर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के रूप में, दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है। फिल्म के निर्माताओं को हार्दिक बधाई।
फिल्म 120 बहादुर 120 Bahadur Film Tax-Free in Delhi
फिल्म 120 बहादुर, 13 कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की जबरदस्त बहादुरी को दिखाती है, जिन्होंने 1962 के युद्ध में हुई मशहूर रेज़ांग ला की लड़ाई में हिस्सा लिया था। फरहान अख्तर इस फिल्म में मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी, की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय सेना के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक में हर मुश्किल के सामने डटे रहे। इस फिल्म रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने निर्देशित किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

