पेड़ से जा टकराई कार,चालक घायल : Sirsa Accident
सिरसा। Sirsa Accident : गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच सड़क हादसे में फतेहाबाद के भोडिया खेड़ा निवासी बुआ और भतीजे की मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक घायल हो गया। घायल को चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के बुढ़िया खेड़ा निवासी इसराइल पुत्र हाकिम और महबूब पुत्र सतपाल गाड़ी में सवार होकर अपनी बुआ को लाने के लिए राजस्थान के गांव तेलियां वाली ढाणी गए हुए थे। दोपहर 3 बजे बुआ को लेकर वापस आते समय गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
राहगीरों ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया : Sirsa Accident
सिरसा। Sirsa Accident : जिसमें करीब 29 वर्षीय इसराइल, गाड़ी चालक 26 वर्षीय महबूब व बुआ 50 वर्षीय धापा घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। जहां पर इसराइल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और इसराइलकी बुआ धापा को सिरसा रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। गाड़ी चालक महबूब का चोपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 8
Like this:
Like Loading...