Smuggling Case : हेरोइन की तस्करी कर रहे थे पति-पत्नी,पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

Smuggling Case

पति-पत्नी सहित चार लोगों को 20 ग्राम 200 मिलीग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार Smuggling Case

सिरसा। Smuggling Case :  सीआईए सिरसा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पति-पत्नी सहित चार लोगों को 20 ग्राम 200 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सीआईए की एक पुलिस टीम पुराना केलनिया स्थित घग्गर बांध पर गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव खैरेकां की ओर से बाइक पर सवार महिला सहित दो युवक आते हुआ दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक रुकवाया और तीनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 12 ग्राम 610 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रिया पत्नी कर्ण सिंह,कर्ण सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव भंबूर व सागर सिंह निवासी गांव गोनियाना जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सीआईए सिरसा की दूसरी पुलिस टीम ने गांव जाटान के पास बाइक सवार युवक से 7 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी गुरदीप सिंह गांव बांदर पत्ती सिरसा का रहने वाला है।

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp