Thief arrested बाइक चोरी की गुत्थी सुलझी,आरोपी गिरफ्तार

Thief arrested

बाइक चोरी की वारदात को सुलझाते हुए शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया Thief arrested

Thief arrested Sirsa :  बाइक चोरी की वारदात को सुलझाते हुए शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्श सिंह निवासी गांव मल्लेकां का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। थाना प्रभारी एसआई संदीप कुमार ने बताया कि गांधी कॉलोनी के रहने वाले रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 अप्रैल को वह बाइक पर सवार होकर रोड़ी बाजार गया था। उसने एक दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। शाम को वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान शनिवार को पुलिस ने आरोपी अर्श सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो अन्य बाइक भी बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर अकेला ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता था। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp