IPL Match Fixing : आईपीएल मैच में सट्टा लगाते एक युवक गिरफ्तार,4 मोबाइल बरामद

NEET Paper Leak Accused Arrested

आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई IPL Match Fixing

IPL Match Fixing Sirsa :  थाना शहर पुलिस ने नोहरिया बाजार स्थित एक मकान में दबिश देकर आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई थी कि नोहरिया बाजार निवासी जय मुंद्रा नामक युवक अपने घर में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा का धंधा चला रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी जय मुंद्रा निवासी नोहरिया बाजार को क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चार मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए, जिनका उपयोग सट्टा गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आवश्यक रिकॉर्ड और अन्य सामग्री भी अपने कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है,जांच के दौरान जो भी शख्स इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp