मुंबई में 15 करोड़ सोना तस्करी Gold gang busted in Mumbai
मुंबई: Gold gang busted in Mumbai महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके सरगना समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
DIR के एक अधिकारी के मुताबिक भारत में सोने की तस्करी करने और इसे ‘ग्रे मार्केटमें बेचने की एक सुनियोजित साजिश Gold gang busted in Mumbai
डीआरआई के एक अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि भारत में सोने की तस्करी करने और इसे ‘ग्रे मार्केट’ (अवैध कारोबार से जुड़ा बाजार) में बेचने की एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें आयात नियमों का उल्लंघन किया गया और सरकारी राजस्व की चोरी की गई। तस्करों के पास से 15 करोड़ रुपये का सोना बरामद भी किया गया है।डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई को मुंबई में सोने की तस्करी और इस धातु को पिघलाने वाले गिरोह के संचालन के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर, डीआरआई की टीमों ने सोमवार को शहर में चार स्थानों पर एक साथ तलाशी ली, जिसमें सोने को पिघलने वाली दो अवैध इकाइयों और दो अपंजीकृत दुकानों का पता चला।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

अधिकारी ने बताया कि जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर अन्य रूपों Gold gang busted in Mumbai
अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक पूरी तरह सक्रिय इकाई मिली, जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाकर अन्य रूपों जैसे बार में परिवर्तित किया जा रहा था। सोना पिघलाने वाली इकाइयों से कुल 6.35 किलोग्राम सोना जब्त किया गया तथा भट्टियों का संचालन करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सरगना से जुड़ी दो दुकानों पर की गई तलाशी में 5.53 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि डीआरआई ने कुल मिलाकर 15.05 करोड़ रुपये मूल्य का 11.88 किलोग्राम 24 कैरेट सोना और 13.17 लाख रुपये मूल्य की 8.72 किलोग्राम चांदी जब्त की।सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

