Vote Theft in Bihar: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा में हैं। इस क्रम में उन्होंने रविवार को दावा करते हुए कहा कि वे किसी हाल में बिहार में वोटों की चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा की पार्टनर बन चुका है।
वोटर अधिकार यात्रा में लोग खुद जुड़ रहे Vote Theft in Bihar
अररिया में आज इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा की सफलता यह साबित करती है कि बिहार के करोड़ों लोग वोट चोरी की बात को सच मान रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा में लोग खुद जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम सही वोटर लिस्ट देने का होता है, लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में उन्होंने ऐसा नहीं किया। चुनाव आयोग का व्यवहार बिहार में भी वोट की चोरी करने का है।
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
बिहार में वे वोट चोरी नहीं होने देंगे-राहुल गांधी Vote Theft in Bihar
उन्होंने कहा कि बिहार में वे वोट चोरी नहीं होने देंगे। चुनाव आयोग खुद अपनी छवि खराब कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्नाटक के एक विधानसभा में वोटर को लेकर उन्होंने डाटा रखा था, लेकिन चुनाव आयोग ने हमसे ही एफिडेविट की मांग कर दी, जबकि करीब वही बात भाजपा के अनुराग ठाकुर ने रखी, लेकिन उनसे एफिडेविट की मांग नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मीडिया को भी मालूम है कि चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है।
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा Vote Theft in Bihar
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।