नई दिल्ली। Water Bottle Railway भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाले बोतलबंद पानी ‘रेल नीर’ और अन्य अधिकृत ब्रांडों की कीमतों में कमी की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि यह कटौती 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी। इस बदलाव के बाद, एक लीटर ‘रेल नीर’ की बोतल 15 रुपये के बजाय 14 रुपये में मिलेगी, जबकि 500 मिलीलीटर की बोतल 10 रुपये की जगह 9 रुपये में उपलब्ध होगी।
जीएसटी दरें घटने का लाभ यात्रियों को Water Bottle Railway

रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से बताया कि यह फैसला नई जीएसटी दरों के लागू होने के बाद लिया गया है, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि जीएसटी में कमी के कारण ही यह मूल्य कटौती संभव हुई है।
Related Posts
- हाइड्रोजन ट्रेन की दूसरे दिन भी हुई रनिंग ट्रायल सोनीपत तक पहुंची ट्रेन Hydrogen train service also took place on the second day
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
यह मूल्य कटौती सिर्फ ‘रेल नीर’ तक सीमित नहीं Water Bottle Railway

Water Bottle Railway रेलवे बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि यह मूल्य कटौती सिर्फ ‘रेल नीर’ तक सीमित नहीं रहेगी। आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत अन्य ब्रांडों की बोतलबंद पानी की कीमतें भी इसी तरह संशोधित की जाएंगी। बता दें कि भारतीय रेलवे की कैटरिंग और पर्यटन शाखा, आईआरसीटीसी, ‘रेल नीर’ का उत्पादन और वितरण करती है, जिससे वह हर साल करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी ने सिर्फ ‘रेल नीर’ बेचकर 46.13 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here