नई दिल्ली। Mallikarjun Kharge कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर (88 लाख रुपये) का शुल्क लगाए जाने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘गले लगना और मोदी-मोदी के नारे लगवाना’’ विदेश नीति नहीं है।
कुछ गैर आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर रोक Mallikarjun Kharge

Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
Raising slogans of Modi-Modi is not foreign policy उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए तथा किसी से मित्रता को विवेक एवं संतुलन के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘कुछ गैर आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर रोक’ संबंधी सरकारी आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस फैसले के तहत उन कामगारों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जिनके एच1बी आवेदन के साथ एक लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं किया गया होगा।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया Mallikarjun Kharge

Raising slogans of Modi-Modi is not foreign policy खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी जी, आपके जन्मदिन पर फोन कॉल के बाद आपको जो जवाबी तोहफा मिला है उससे भारतीय नागरिकों को दुख होता है। यह आपकी ‘‘अबकी बार, ट्रंप सरकार’’ की ओर से जन्मदिन का जवाबी तोहफा है।’’ उन्होंने दावा किया कि एच -1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क भारतीय तकनीकी कर्मचारियों को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है क्योंकि, एच-1बी वीजा धारकों में से 70 प्रतिशत भारतीय हैं।
50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ पहले ही लगाया जा चुका है Mallikarjun Kharge
Raising slogans of Modi-Modi is not foreign policy कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ पहले ही लगाया जा चुका है, अकेले 10 क्षेत्रों में भारत को 2.17 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहले से ही अनुमानित है। अमेरिका का ‘‘हायर’’ अधिनियम भारतीय आउटसोर्सिंग को लक्षित करता है।’’ उन्होंने कहा कि चाबहार बंदरगाह से छूट हटाई गई, जिससे भारत के रणनीतिक हितों को नुकसान होगा।
https://x.com/kharge/status/1969293087467061515
यूरोपीय संघ से भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क Mallikarjun Kharge

Raising slogans of Modi-Modi is not foreign policy खरगे ने कहा, ‘‘यहां तक कि यूरोपीय संघ से भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का आह्वान भी किया गया। ट्रंप ने हाल ही में कई बार दावा किया कि उनके हस्तक्षेप से भारत-पाक युद्ध रुक गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं। गले मिलना, खोखले नारे, संगीत कार्यक्रम और लोगों से ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं है।’’ खरगे ने कहा कि विदेश नीति भारत के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के बारे में है और भारत को प्रथम रखते हुए मित्रता को विवेक एवं संतुलन के साथ आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इसे सतही दिखावे तक सीमित नहीं किया जा सकता, जिससे हमारी दीर्घकालिक स्थिति कमजोर होने का खतरा है।’’
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: Cleck Here
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement

