Meeting with CPI Delegation: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) और राजनीतिक दलों के बीच चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है। इस बीच, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
आयोग के समक्ष कई सुझाव
ईसीआई के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने गुरुवार को नई दिल्ली में स्थित निर्वाचन सदन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयोग के समक्ष कई सुझाव भी रखे।
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement
सर्वदलीय बैठकें आयोजित Meeting with CPI Delegation
चुनाव आयोग ने एक बयान में बताया कि पिछले 150 दिनों में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने विभिन्न स्तरों पर कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की हैं, जिनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल हैं। इन बैठकों में 28,000 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय और राज्यीय दलों के नेताओं के साथ 21 से अधिक बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें भाजपा, बसपा, टीएमसी और आम आदमी पार्टी जैसे राष्ट्रीय दल शामिल हैं।
आयोजित की जा रही चर्चाओं का हिस्सा
दरअसल, यह बैठक चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ आयोजित की जा रही चर्चाओं का हिस्सा है। इन बैठकों का उद्देश्य रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय दलों के नेताओं को उनके सुझाव और चिंताओं को सीधे आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करना है। यह पहल आयोग के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है, जो मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत सभी हितधारकों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने की दिशा में कार्यरत है।
प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की Meeting with CPI Delegation
इससे पहले, चुनाव आयोग ने 21 अगस्त को जनता दल (सेक्युलर) के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने आयोग के समक्ष अपने सुझाव पेश किए। इसके अलावा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू व डॉ. विवेक जोशी ने बीजू जनता दल (बीजद) के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की थी।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- New Delhi 2026 : दिल्ली सरकार ने 1000 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी, 12 नए सीवेज प्लांट लगेंगे Delhi government approves 1000 crore projects
- Karnal 2026:आम आदमी पर चौतरफा वार: पेट्रोल-डीजल, महंगाई के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा का सरकार पर बड़ा हमला “Divyanshu Buddhiraja’s big attack”
- New Delhi 2026: मुख्यमंत्री ने वर्षों बाद बिजली कनेक्शन पाने वाले 36 परिवारों से की मुलाकात Chief Minister Returns After Years, Sparks Excitement

