ladwa : प्रधानमंत्री ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र से लड़वाया चुनाव गांवों में भी शहरों की तर्ज पर करवाया जा रहा है विकास उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव झिरबड़ी व गांव जिवरहेडी में ग्रामीणों को किया संबोधित हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव लड़वाया है। इसका सीधा उद्ïदेश्य ग्रामीण क्षेत्र का विकास करवाना है। गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास करवाया जा रहा है। अब लाडवा विधानसभा के हर गांव व शहरी क्षेत्र में विकास करवाया जा रहा है।
सुमन सैनी ने ग्रामीणों की लिखित शिकायतों को भी लिया: प्रधानमंत्री ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उपाध्यक्षा सुमन सैनी बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव झिरबड़ी व गांव जिवरहेडी में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव झिरबड़ी में पहुंचने उपाध्यक्षा सुमन सैनी का सरपंच प्रीति ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ग्रामीणों की लिखित शिकायतों को भी लिया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हुई हैं। नागरिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना के तहत वार्षिक 6 हजार रुपए भेजे जा रहे है :प्रधानमंत्री ने गांवों के विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना के तहत वार्षिक 6 हजार रुपए भेजे जा रहे है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि ग्रामीणों ने जो मांगे उन्हें सौंपी हैं, उन्हें पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी विधानसभा के सभी गांवों का दौरा कर रहे हैं। अधिकतर गांवों का दौरा किया जा चुका है और बचे हुए गांवों में भी जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दौरे पर आएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बीएल-1 सतबीर मंगोली, बीएल-2 राजेंद्र शर्मा, सरपंच प्रीति, सरपंच प्रतिनिधि अमित, स्वर्ण सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
also reads: VHCA Annual Festival : वीएचसीए ने मनाया वार्षिक महोत्सव कारवाँ 2026
also reads: Speaker Kalyan Returns Home : माताजी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Follow Us: Youtube
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

