Digital Samaj लाडवा : ladwa illegal khokha fight लाडवा विस्तार मंडी के सामने रखे अवैध खोखे को हटाने के लिए दो पक्षों में हाथापाई हो गई। एक पक्ष जो कि करियाने की दुकान चलाता है दीपक गोयल व उसकी पत्नी योगिता गोयल ने जब अपनी दुकान के सामने दूसरे पक्ष को अवैध खोखा न रखने के लिए मना किया तो दोनों पक्ष में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि जिसमें दीपक गोयल घायल हो गया। दीपक गोयल व उसकी पत्नी ने आरोप लगाए कि उसकी दुकान के सामने अवैध खोखे रखे हुए थे जहां पर शराब, अंडे व नशे का कारोबार होता था जिससे वो परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कल देर शाम जब उन्होंने नगरपालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि राजू खुराना से भी बातचीत तो उन्होंने भी आश्वासन दिया कि इन अवैध खोखे को दोबारा ना रखा जाए क्योंकि पाइपलाइन दबाने के कारण उनको उठा दिया गया था लेकिन जब दीपक व उसकी पत्नी योगिता सुबह अपनी दुकान पर पहुंची तो दूसरे पक्ष ने उनकी दुकान के सामने खोखा लगाना चाहा तो दोनों पक्षों में तनाव हो गया।
Related Posts
- कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की America में हत्या का दावा! Social Media पोस्ट से मचा हड़कंप Bhanu Rana murder claim California
- नई SP Jasleen Kaur का Strict Action! रात में ही नाके, थानों पर छापे, क्या बदलने वाला है Dabwali में Zero tolerance policy police
- E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”
दीपक की पत्नी योगिता गोयल ने कहा कि जैसे कि हमने खोखा ना रखने के लिए बोला तो श्रवण कुमार ने अपनी पत्नी व अपने भाई, बेटों के साथ मिलकर 7-8 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसका पति दीपक गोयल पूरी तरह घायल हो गया जिसे पहले लाडवा में सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया फिर उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में रैफर कर दिया। दीपक की पत्नी योगिता ने बताया कि उनके पति को नाक वह कमर में गहरी चोटें आई हैं। साथ ही उसको भी ईंट लगने से हथेली में काफी सूजन आई हुई है डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर विवाद को शांत करवाया। योगिता गोयल ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि अवैध कब्जे (खोखा) को हटाया जाए उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की भी प्रशासन से मांग की। खबर लिखे जाने तक कोई भी मुकद्दमा दाखिल नहीं हुआ। जब इस बारे में योगिता गोयल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अपने पति के साथ कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में है उनके इलाज के बाद ही थाना में शिकायत दर्ज करेंगी।
पूरे शहर को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा ladwa illegal khokha fight
नगरपालिका सचिव नीरज कुमार से जब अवैध कब्जे को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आज उनके संज्ञान में मामला आया है जल्द ही पूरे लाडवा शहर को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। क्योंकि लाडवा अब मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का गृह क्षेत्र है जिसके चलते लाडवा को सुंदर, स्वच्छ, व अवैध कब्जा मुक्त बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है ताकि आमजन को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े सभी अवैध खोखों को जल्दी ही हटाया जाएगा। दोबारा खोखा रखने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी व जुर्माना भी किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी एसडीओ-
जब इस बारे में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ धर्मवीर आर्य से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आज लाडवा से बाहर हैं उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है अगर अवैध कब्जा सड़क पर किया गया है तो उसको जल्द ही नगर पालिका के सहयोग से हटवाया जाएगा।
Also Read: Fertility Health Tips फर्टिलिटी स्वास्थ्य के लिए 5 आसान और असरदार व्यायाम
Related Posts
- कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा की America में हत्या का दावा! Social Media पोस्ट से मचा हड़कंप Bhanu Rana murder claim California
- नई SP Jasleen Kaur का Strict Action! रात में ही नाके, थानों पर छापे, क्या बदलने वाला है Dabwali में Zero tolerance policy police
- E-Kharid Portal Haryana ठप! जींद की मंडियों में लगा ट्रैक्टरों का जाम, किसानों को घंटों इंतजार”



