shot a man : बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति को मारी गोली

shot a man

धर्म काटा में काम करता है घायल सुरेंद्र कुमार,अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज shot a man

सिरसा। shot a man : गांव मूसली स्थित आदेश डिजिटल धर्म कांटा पर कार्यरत एक व्यक्ति पर मंगलवार शाम को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने कर्मचारी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए सिरसा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया । जानकारी के अनुसार गांव मौजूखेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार गांव मूसली में स्थित उक्त धर्म कांटा पर कार्यरत था।

यह धर्म कांटा गांव कुमथला के पूर्व सरपंच मलकीत सिंह का बताया जा रहा है shot a man

सिरसा। shot a man  : बताया जा रहा है कि शाम के समय कोटली की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर धर्म कांटा पर पहुंचे और सुरेंद्र को धमकाने लगे। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने रिवॉल्वर निकालकर सुरेंद्र पर तान दी। जान बचाने के लिए सुरेंद्र मौके से भागने लगा, तभी हमलावर ने उस पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp