पुलिस ने बेलदार समेत दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला Scam Case
Scam Case Jind : सदर थाना नरवाना पुलिस ने यूपी पुलिस में सब इंसपैक्टर लगवाने का झासा देकर पांच लाख रुपये हडपने पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दनौदा खुर्द निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में गांव राजगढ़ ढोबी निवासी राजकुमार जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत है। जिसके चलते आपस में जान पहचान है। राजकुमार ने बताया कि उसका भतीजा विक्की युवकों को यूपी पुलिस में सब इंसपेक्टर लगवाता है। राजकुमार के झांसे में आकर उसने अपने साले के बेटे बिट्टू को नौकरी लगवाने के लिए कहा। यूपी पुलिस मे सब इंसपेक्टर लगवाने के लिए आरोपितों ने 25 लाख रुपये की डिमांड की। सात लाख रुपये पहले तथा बकाया राशि सिलेक्शन होने के बाद देने के लिए कहा।
भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी Scam Case
Scam Case Jind : जिस पर उसने सात लाख रुपये आरोपितों को दे दिए। बावजूद इसके बिट्टू नौकरी नही लगा। जिस पर उसने राजकुमार से रुपये वापस मांगे। राजकुमार ने दो लाख रुपये तो वापस दे दिए। बकाया राशि कुछ दिन बाद देने की बात कही। बावजूद दो साल तक आरोपितों ने बकाया राशि पांच लाख रुपये नही दिए। जिस पर पुलिस को शिकायत दी तो जनवरी 2026 में रुपये देने की बात कह कर समझौता कर लिया। फिर भी आरोपितों ने रुपये नही लौटाए। जब उसने दबाव डाला तो आरोपितों ने बुरा अंंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर आरोपित बेलदार राजकुमार तथा उसके भतीजे विक्की के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि नौकरी लगवाने के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत दी गई थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Fraud ज्वैलर्स गोल्ड देने का झांसा देकर लगाया 4.75 लाख रुपये का चूना
Also Read : City Council Strike नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों की हडताल जारी
Also Read : BJP WIN बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

