स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कर्मियों को बताए आग बुझाने के तरीके Fire Safety Demo
Jind Fire Safety Demo : जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में सीएमओ डा. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में फायर सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फायर कर्मियों ने डेमो के माध्यम से आग बुझाने के अलग-अलग उपायों के बारे में स्वास्थ्यकर्र्मियों को जानकारी दी। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों को कैसे प्रयोग में लाए जाए, इसके बारे में बताया गया। कार्यक्रम में डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला, एसएनओ इंद्रो, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता, प्रिया, मीना, रेखा, सुदेश आदि मौजूद रहे। डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने कहा कि हर किसी को फायर सेफ्टी उपकरणों के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। अस्पताल में उपकरण तो लगाए गए हैं लेकिन यदि हमें इन उपकरणों को चलाने की कोई जानकारी न हो तो यह उपकरण जरूरत पडऩे पर हमारे लिए कोई काम नहीं आएंगे। ऐसे में हर स्टाफकर्मी को फायर सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।
इस बार की थीम सुरक्षित संस्थान एवं अग्रि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज है Fire Safety Demo
Jind Fire Safety Demo : फायरमैन अंकित ने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले फायर अलार्म को सक्रिय करें। आग लगने पर लिफ्ट का प्रयोग न करें। धुएं से घिरे होने पर अपने नाक और मुंह को गीले कपड़े से ढक लें। आग लगने पर तुरंत 101/112 नंबर पर फोन करें। अगर आप धुएं से भरे कमरे में फंस जाएं और बाहर निकलने का रास्ता न हो तो दरवाजे को बंद कर लें और सभी दरारों और सुराखों को गीले तौलिये या चादरों से सील कर दें जिससे धुआं अंदर न आ सके। एसएनओ इंद्रो, नर्सिंग ऑफिसर सुनीता ने कहा कि हमे फायर सेफ्टी उपकरणों की जानकारी होनी चाहिए। अगर आग आपकी अपनी इमारत में लगी है और आप अभी फंसे नहीं हैं तो पहले बाहर आएं और वहीं रूक कर 101 नंबर पर अग्निशमन सेवा को घटना की सूचना दें। इमारत में लगे फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, पानी के स्त्रोत, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली और अग्निशामक यंत्रों को चलाने की जानकारी रखें ताकि जरूरत के समय इनका प्रयोग किया जा सके। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी आग बुझाने को लेकर डेमो करके देखा।
Related Posts
Also Read : Scam Case यूपी पुलिस में सब इंसपैक्टर लगवाने का झासा देकर पांच हड़पे
Also Read : Heavy Rain तूफान व बारिश से टूटे पेड़ व बिजली पोल
Also Read : Jind Fraud Case : आढती से सरसों तथा कपास खरीद 33.5 लाख रुपये हड़पे

