वन विभाग ने ग्राम पंचायत जामनी को चिह्नित किया Tree Protection
Jind Tree Protection : ग्राम पंचायत क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण जैव विविधता के संरक्षण व सांस्कृतिक धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए पवित्र उपवन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए वन मंडल अधिकारी पवन कुमार ग्रोवर के निर्देशानुसार व हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की टीम व वन विभाग संबंधित रेंज की टीमों द्वारा संबंधित ग्राम पंचायत जामनी सरपंच दलबीर सिंहरोहा से बातचीत की। जैव विविधता की टीम जिला कॉर्डिनेटर विष्णु कुमार बागड़ी ने बताया कि गांवों की पंचायती भूमि पर लगे वृक्ष जिनका धार्मिक, सांस्कृतिक या ऐतिहासिक महत्व है और जिनकी त्योहारों व विशेष अवसरों पर पूजा की जाती है उनको संरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में पवित्र उपवन योजना शुरू की है।
पूजनीय वृक्षों की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी Tree Protection
Jind Tree Protection : इन पूजनीय वृक्षों की देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। विभाग ने इस दिशा में गांव-गांव जाकर पेड़ों को चिह्नित करने की और भौतिक सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद विभाग इन वृक्षों के अस्टीमेट बनाकर चबूतरे बनवाने व जड़ों का मजबूत करने के लिए मिट्टी भराई का काम शुरू कराएगा। पवित्र उपवन योजना पौधरोपण सीमित नही है बल्कि यह जनमानस को पर्यावरण से जोडऩे की एक मुहिम है। ग्रामीण क्षेत्र में पीपल और बरगद को देवतुल्य माना जाता है। जब सरकार इन पेड़ों की सुरक्षा का जिम्मा उठाएगी तो इससे हरियाली बढ़ेगी और भावी पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान की प्रेरणा मिलेगी। जिले में इस योजना को लागू करते हुए इस चरण में वन विभाग ने ग्राम पंचायत जामनी को चिह्नित किया है। इस ग्राम पंचायत में भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग प्रत्येक स्थान के लिए बजट अस्टीमेट तैयार करेगा। इस बजट का उपयोग पेड़ों के चारों ओर घेराबंदी, चबूतरों का निर्माण और उनके संरक्षण के लिए आवश्यक तकनीकी कार्यों पर किया जाएगा। इस मौके पर रेंज ऑफिसर राहुल कुमार, वन दरोगा राजपाल, सुमित कुमार, अनिता, मनीष, सुनील, राजेश, कविता, बलराज, देशराज आदि मौजूद रहे।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read : Fraud ज्वैलर्स गोल्ड देने का झांसा देकर लगाया 4.75 लाख रुपये का चूना
Also Read : Scam Case यूपी पुलिस में सब इंसपैक्टर लगवाने का झासा देकर पांच हड़पे
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

