पुलिस ने एक मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा, दूसरी के मायका पक्ष का इंतजार Two Pregnant Women Died
जींद। Two Pregnant Women Died : जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार सुबह प्रसव के लिए लाई गई दो जच्चाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। एक मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि दूसरी मृतका के मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। वो हनुमानगढ़ से जींद पहुंचेंगे। उनके आने के बाद ही दूसरी मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में एकसाथ दो जच्चाओं की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के बिसरे को जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों ही जच्चाओं को बचाने का भरपूर प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
असीमा व पूजा की उपचार के दौरान मौत हो गई Two Pregnant Women Died
जींद। Two Pregnant Women Died : बख्श्ी मोहल्ला निवासी असीमा (35) व श्याम नगर निवासी पूजा (30) दोनों ही आठ-आठ माह की गर्भवती थी। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में दोनों की दाखिला प्रक्रिया होने के बाद ट्रीटमेंट शुरू किया गया। कुछ समय के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को बताया कि असीमा व पूजा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। दोनों के परिजनों ने किसी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने असीमा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि पूजा के मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
महिलाओं को बचाने के पूरे प्रयास किए Two Pregnant Women Died
जींद। Two Pregnant Women Died : नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डा. राशि ने बताया कि जब दोनों महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो उस समय अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डा. वंदना व डा. पूजा मौजूद थी। दोनों ने मरीजों को बचाने की काफी कोशिश की। दोनों का ब्लड प्रेशर अधिक था। दोनों ही महिलाओं का ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं हो पाया।नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर पूनिया ने बताया कि दोनों महिलाओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उनको यहां दाखिल करवाया था। महिला रोग विशेषज्ञों से बातचीत करके मौत के कारणों का पता किया गया है। दोनों ही महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर था। गायनी वार्ड में 24 घंटे चिकित्सक मौजूद रहती हैं।
असीमा को करवाया था सुबह चार बजे दाखिल Two Pregnant Women Died
जींद। Two Pregnant Women Died : बख्शी नगर निवासी नितेश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी असीमा को सुबह चार बजे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया था। उसे पहले एक 11 साल की लड़की है। उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। असीमा आठ महीने की गर्भवती थी। उसे सांस लेने में भी दिक्कत थी। सुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। असीमा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।पूजा को पड़ रहे थे दौरेश्याम नगर निवासी 30 वर्षीय पूजा को ब्लड प्रेशर के साथ-साथ दौरे पड़ रहे थे। रात को एक बजे से उसे दिक्कत थी। सुबह परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। पूजा के पति बंटी ने बताया कि उसके कोई बच्चा नहीं है। सुबह आठ बजे उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। साढ़े आठ बजे चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि दो महिलाओं की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुसिल ने एक मृतका आसिमा के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी महिला के मायका पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है।
Also Read :Karuna Pandey 2026 Pushpa ek fearless पुष्पा हमेशा दिल से जीने वाली शख्सियत रही है : करुणा पांडे
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

