कनाडा में रह रहा भतीजा बन कर चाचा को लगाया साढ़े पांच लाख का चूना Cyber Fraud
Cyber Fraud Jind : गांव जलालपुरा कलां निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा हिमांशु पिछले एक साल से कनाडा में पढाई कर रह रहा है। गत 20 अप्रैल को उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल आई। उसने कहा कि चाचा में हिमांशु बोल रहा हंू। परिवार की राजी खुशी पूछने के बाद उसने कहा कि चाचा वह कुछ राशि आपके खाते में डालना चाहता है। अपने खाते का लिंक भेज दो। जिसके कुछ समय के बाद उसके फोन पर 15 लाख 15 हजार रुपये आने का मैसेज आया। फिर एक कॉल और आई। जिसमें उसके खाते में विदेश से राशि आने की बात कही। कुछ समय के बाद उसी नंबर से कॉल आई। जिसने खुद को हिमांशु का दोस्त बताया। जिस पर उसने दो लाख रुपये दिए गए खाते में भेज दिए। जिसके बाद और रुपयों की डिमांड की गई। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- Sonipat भालोट ब्रांच नहर मुद्दे पर गरजे गुरनाम सिंह चढूनी, बोले— “पैसों की बर्बादी नहीं सहेंगे किसान” Gurnam Singh Charuni
- West Bengal रिश्तेदार बनकर 12.40 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार How to Cyber Criminal Arrested
- Online Trading Fraud ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े पांच लाख ठगने का आरोपित गिरफ्तार
Also Read :GT vs SRH: शुभमन गिल की गुजरात ने हैदराबाद को रौंदा, पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर कब्जा
Also Read :Individual’s Body Recovered : झाडिय़ों से व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद
Also Read :Accused Of Poisoning जहर से महिला बेसुध, पति समेत तीन पर मामला दर्ज