Delhi Crime Rate 2026 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अपराध
नई दिल्ली: Congress Attacks Delhi Crime Rate 2026 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो की वर्ष 2024 की अपराध रिपोर्ट को लेकर केन्द्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराधों पर केन्द्रीय गृह मंत्री की निष्क्रियता के कारण देश के 19 महानगरों में दिल्ली संगीन अपराधों में सबसे ऊपर पहुंच गई है।
Delhi Crime Rate 2026 साइबर अपराध और नशे के कारोबार जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही
देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में हत्या, दुष्कर्म, दहेज हत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, लूट, आर्थिक अपराध, साइबर अपराध और नशे के कारोबार जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 में दिल्ली में 2.75 लाख से अधिक संगीन अपराध दर्ज हुए, जबकि आरोप पत्र दाखिल करने की दर सबसे कम रही।
Related Posts
- Breaking Update 2026 : Brijbhushan Sharan Singh पर लगे आरोपों में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज
- Exciting First Glimpse of NTRNeil 2026: एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज होगा ‘एनटीआरनील’ का पहला ग्लिम्प्स
- Nursing Officers Update 2026: Amazing समर्पित नर्सिंग अधिकारियों का ऐतिहासिक और गौरवशाली सम्मान समारोह inspirational honor
Delhi Crime Rate 2026 उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आंकड़ों को चिंता जनक बताते
उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आंकड़ों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि दहेज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और घरेलू क्रूरता के हजारों मामले दर्ज किए गए। उनके अनुसार प्रति एक लाख आबादी पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 176.8 रही, जो गंभीर स्थिति को दर्शाती है।
Delhi Crime Rate 2026 देवेन्द्र यादव ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा
देवेन्द्र यादव ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में मामलों में आरोप पत्र दाखिल नहीं होने से पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अदालतों में लाखों मामले लंबित हैं और न्यायाधीशों के खाली पदों के कारण मुकदमों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से दिल्ली
दिल्ली में बढ़ते साइबर अपराध पर भी जताई चिंता
देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में साइबर अपराध के मामलों में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड और डिजिटल धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
Congress Attacks Delhi Crime Rate 2026 को लेकर सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल और जांच एजेंसियों को अधिक संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति नहीं होने के कारण राजधानी में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बढ़ते अपराधों के कारण लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। में कानून व्यवस्था मजबूत करने, न्यायाधीशों के रिक्त पद भरने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
ALSO READS:Theft of Rs 40 lakh अलमारी की चाबी बनाने के बहाने युवक ले गया 40 लाख के जेवरात
ALSO READS:Big Ban on Tree Pruning SOP 2026: बिना अनुमति पेड़ों की छंटाई पर सख्त रोक
ALSO READS:Bus Accident बस की खिड़की से गिर कर व्यक्ति की मौत, चालक पर मामला दर्ज
ALSO READS:Firing In Land Dispute जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, कोई हताहत नही
FOLLOW AS:http://DIGITALSAMAJ.COM
FOLLOW AS:http://FACEBOOK.COM
Related Posts
- Breaking Update 2026 : Brijbhushan Sharan Singh पर लगे आरोपों में एसआईटी सदस्य का बयान दर्ज
- Exciting First Glimpse of NTRNeil 2026: एनटीआर के जन्मदिन पर रिलीज होगा ‘एनटीआरनील’ का पहला ग्लिम्प्स
- Nursing Officers Update 2026: Amazing समर्पित नर्सिंग अधिकारियों का ऐतिहासिक और गौरवशाली सम्मान समारोह inspirational honor

