घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से हुआ फरार Bus Accident
Bus Accident Jind : सफीदों के रामपुरा रोड पर बस से उतरते समय एक व्यक्ति की खिड़की से गिर कर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसका पिता कर्मबीर बाहर गया हुआ था। जो बस से वापस घर लौट रहा था। वह अपने पिता को लेने के लिए रामपुरा रोड पर बने ब्रेकर पास खड़ा हुआ।
चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया Bus Accident
Bus Accident Jind : कुछ समय के बाद बस आई। जब उसकी पिता खिड़की से नीचे उतर रहा था तो चालक ने बस को चला दिया। जिससे गिर कर उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। जिस पर वह राहगीरों के सहयोग से अपने पिता कर्मबीर को नागरिक अस्पताल सफींदो ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप की शिकायत पर फरार बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Laborer’s Death अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Also Read :Heroin Recovered युवक से मिली 7.6 ग्राम हेरोइन
Also Read : Murder : पिता ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर, की आत्महत्या