राजस्थान से तस्करी कर पंजाब में ले जाया जा रहा था डोडा पोस्त Drug Smugglers Arrested
Drug Smugglers Arrested : नरवाना के मोहलखेड़ा पुल पर सीआइए स्टाफ नरवाना ने कैंटर को पकड़ कर उसमें से आठ क्विंटल 15 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को काबू किया है। डोडा पोस्त को राजस्थान से तस्करी कर पंजाब ले जाया जा रहा था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए दोनों नशा तस्करों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि राजस्थान से कैंटर में नशे की खेप को तस्करी कर पंजाब ले जाया जाना है। जिसके आधार पर सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने नरवाना के खनौरी रोड मोहलखेड़ा रेलवे पुल के निकट नाकेबंदी कर वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद कैंटर आया। पुलिसकर्मियों ने कैंटर को रूकवा कर तलाशी ली तो तिरपाल के नीचे 39 कट्टे भरे मिले। जांचने पर उनमें डोडा पोस्त भरा पाया गया। जिसका वजन आठ क्विंटल 15 किलोग्राम पाया गया। पुलिस पूछताछ में कैंटर सवार लोगों की पहचान बरनाला (पंजाब) के बाबादीप नगर निवासी गुरचरण सिंह तथा गांव पालखेड़ी जिला चितौडग़ढ़ (राजस्थान) निवासी महेश राव के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि डोडा पोस्त को राजस्थान से तस्करी कर पंजाब के आलमगीर इलाके में स्पलाई किया जाना था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने डोडा पोस्त समेत कैंटर को कब्जे में ले आरोपित गुरचरण सिंह तथा महेश राव के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। नरवाना के डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि डोडा पोस्त की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डोडा पोस्त को पंजाब ले जाया रहा था। दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
Also Read :Cyber Fraud साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना
Also Read :Theft of Rs 40 lakh अलमारी की चाबी बनाने के बहाने युवक ले गया 40 लाख के जेवरात
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Cyber Thug दो साइबर ठग चढ़े पुलिस हत्थे
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

