जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा फायरिंग कर जानलेने की कोशिश का आरोप Deadly Attack By Firing
Deadly Attack By Firing : अलेवा थाना पुलिस ने जमीन विवाद के चलते मारपीट करने तथा फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। गांव दुड़ाना निवासी होशियार सिंह ने गत 12 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा तथा बेटी विदेश में रहते हैं। उसने गांव के मलकियत तथा बलजीत से जमीन खरीदी थी। शाम को बलजीत कुछ बदमाशों को लेकर खेत में पहुंचा और कब्जा करने की नियत से खेत मेड काटने लगा। उसी दौरान उसका भाई कुलदीप भी आ गया और का विरोध किया। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उसके भाई कुलदीप पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों तथा पुलिस मौके पर पहुंचते देख आरोपित फरार हो गए Deadly Attack By Firing
Deadly Attack By Firing : ग्रामीणों तथा पुलिस मौके पर पहुंचते देख आरोपित फरार हो गए। अलेवा थाना पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर बलजीत, कर्ण, हर्षदीप, गुरलाल को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित गुरलाल, बलजीत, अवतार, गुरदीप, गुरजीत, गुरप्रीत, हर्षदीप, कर्णदीप, रोहित, सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि जनलेवा हमला करने के मामले में दस आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Death By Electrocution छत से व्यक्ति बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा, करेंट से मौत