नई दिल्ली। Army Dream Crushed After Father Dies दिल्ली के अलीपुर में बुधवार को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ऑटो चालक के बेटों परम शर्मा और मोहित शर्मा का सपना सशस्त्र बलों में भर्ती होना था, लेकिन पिता की मौत के साथ ही वे ख्वाब चकनाचूर हो गए। पुलिस ने बताया कि करावल नगर निवासी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले राजू शर्मा उन तीन लोगों में शामिल थे, जिनकी अलीपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारे जाने से मौत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो आगे खड़ी गाड़ी से जा टकराया था।
चार अन्य लोग घायल हो गए Army Dream Crushed After Father Dies
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब सात बज कर 48 मिनट पर हुए इस हादसे में एक ही ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रहे एक परिवार के सदस्यों सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दो यात्री अंदर ही फंस गए, जिसके बाद बचाव दल को लोहे के मुड़े हुए ढांचे को काटकर उन्हें बाहर निकालना पड़ा। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र और दिल्ली पुलिस व सेना की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परम ने कहा, ‘मेरे पिता हमारे परिवार में अकेले कमाने वाले थे। वह हर दिन सुबह 6 बजे जागते थे ताकि वे हमारे सपनों को पूरा कर सकें।’
Related Posts
- new delhi 2026 :NEET exam cancellation protest नीट परीक्षा रद्द होने पर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग तेज
- new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- Massive Blockbuster Success ‘Krishnavatharam’ 2026: ने 5 दिनों में धमाकेदार कमाई की
हमारे सभी सपनों को अभी के लिए रोकना होगा Army Dream Crushed After Father Dies
उनका छोटा भाई मोहित भी सेना में शामिल होने की उम्मीद के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। परम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘अब उनके चले जाने के बाद हमें नहीं पता कि हम कैसे गुजारा करेंगे। हमारे सभी सपनों को अभी के लिए रोकना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘वे कह रहे हैं कि जब मेरे पिता रिक्शा चला रहे थे तो उन्हें नींद आ रही थी। मेरे पिता हमेशा की तरह सुबह 6 बजे उठे थे। इतनी कम समय में उन्हें नींद कैसे आ सकती है? उन्हें ऐसे आरोप लगाना बंद करना चाहिए।’ पुलिस के अनुसार, ऑटो-रिक्शा में सात लोग सवार थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
राजू शर्मा, नौ साल की एक बच्ची और एक अज्ञात यात्री की मौत Army Dream Crushed After Father Dies
हादसे में राजू शर्मा, नौ साल की एक बच्ची और एक अज्ञात यात्री की मौत हो गई, जबकि चार अन्य को उनकी गंभीर स्थिति के कारण लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। परम ने कहा कि उन्होंने अभी तक अपनी मां को इस घटना के बारे में नहीं बताया है। उन्होंने कहा, ‘मेरी मां मधुमेह की मरीज हैं और उन्हें रक्तचाप की समस्या है। हमें नहीं पता कि उन्हें कैसे बताएं। हम अभी अपने पिता के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।’
Also Read:Delhi Bus Gangrape Case : दिल्ली में फिर चलती बस में निर्भया जैसी हैवानियत,घटना पर गरमाई सियासत
Also Read:Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन
Related Posts
- new delhi 2026 :NEET exam cancellation protest नीट परीक्षा रद्द होने पर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग तेज
- new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- Massive Blockbuster Success ‘Krishnavatharam’ 2026: ने 5 दिनों में धमाकेदार कमाई की

