Delhi चलती स्लीपर बस में महिला के साथ हैवानियत: दो घंटे तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म Woman raped on a bus

Teacher Molested Student, Ghaziabad Crime News, Dance Teacher Arrest, Student Sexual Harassment, FIR Registered, Minor Girl Abuse, Uttar Pradesh Crime,गाजियाबाद न्यूज, डांस टीचर यौन उत्पीड़न, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, लिंक रोड थाना,Gangrape,Panipat Woman Gangrape Saharanpur,Kidnapping Attempt Assandh

नई दिल्ली। Woman raped on a bus देश की राजधानी दिल्ली के रानी बाग इलाके में सोमवार देर रात एक 30 वर्षीय महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह काम खत्म कर घर लौट रही थी, तब बस स्टैंड पर समय पूछने के बहाने आरोपियों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया। करीब दो घंटे तक बस नांगलोई मेट्रो स्टेशन के आसपास सात किलोमीटर के दायरे में घूमती रही और इस दौरान दो युवकों ने उसके साथ हैवानियत की। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए।

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई Woman raped on a bus

Woman raped on a bus पुलिस जांच में पता चला है कि बस के शीशों पर गहरे पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की कोई भी गतिविधि दिखाई नहीं दे रही थी। पुलिस ने बिहार रजिस्ट्रेशन नंबर वाली इस बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच कराई है। एक तरफ जहां चिकित्सकों ने पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, वहीं दूसरी ओर पीड़िता ने घर की आर्थिक तंगी और बीमार पति व बच्चों की देखभाल का हवाला देते हुए अस्पताल में रुकने से इनकार कर दिया। वह अपनी गंभीर चोटों के बावजूद घर से ही इलाज कराने को मजबूर है।

दोनों मुख्य आरोपि उमेश और राजेंद्र को गिरफ्तार Woman raped on a bus

Woman raped on a bus डीसीपी आउटर बेस्ट विक्रम सिंह के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों मुख्य आरोपियों, उमेश और राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, जिसमें बस के अवैध संचालन और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को भी शामिल किया गया है। प्रशासन ने महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Read: Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन

Also Read: Indian Army TGC Recruitment 2026: आर्मी में ऑफिसर बनने का मौका, 144 पदों पर निकली भर्ती

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp