जींद। Safidon Man Ends Life by Poison Consumption : सफीदों में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें एक महिला तथा व्यक्ति को मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया गया है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मान कर मृतक के भाई की शिकायत पर महिला समेत दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलतरू जामनी हाल रामपुरा रोड सफीदों आटा चक्की के निकट रहने वाले संदीप य39द्ध ने गत दिवस संदिग्ध हालात के चलते अपने मकान में सल्फास की गोलियां निगल ली। हालात बिगडऩे पर परिजनो ने उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनी की सूचना पाकर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक द्वारा चार पेज का सुसाइड नोट छोड़ा गया है।
मृतक ने छोड़ा सुसाइड नोटए महिला तथा एक व्यक्ति को ठहराया जिम्मेवार Safidon Man Ends Life by Poison Consumption
जींद। Safidon Man Ends Life by Poison Consumption : जिसमें मौत के लिए गांव जामनी निवासी रेनू तथा गुरमीत को मौत का जिम्मेवार ठहराया गया है। मृतक के भाई रामनिवास ने पुलिस को बताया वह गांव कालवा गुरूकुल में कार्य करता है। उसके भाई संदीप का पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा है। संदीप ने गत दिवस उसके व्हाट्सअप पर उसके पास चार पेज भेजे। जोकि सुसाइड नोट था। पढऩे के बाद संदीप से फोन किया तो उसने फोन नही उठाया। जिस पर वह अपने साथी को लेकर सफीदों मकान पर पहुंचा तो संदीप उल्टियां कर रहा था। संदीप ने उसे चार पेज का सुसाइड नोट थमा दिया। संदीप के हालात बिगड़ते देख वे उसे पानीपत के निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। सुसाइड नोट में रेणु तथा गुरमीत द्वारा परेशान करना बताया गया और दोनों को मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया गया। साथ ही सुसाइड नोट में इंसाफ की गुहार लगाई गई है। शहर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट तथा मृतक के भाई रामनिवास की शिकायत पर आरोपित रेणू तथा गुरमीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौप दिया है।
Related Posts
- new delhi 2026 :NEET exam cancellation protest नीट परीक्षा रद्द होने पर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग तेज
- छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार Kurukshetra Snatching Gang
- new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
Related Posts
- new delhi 2026 :NEET exam cancellation protest नीट परीक्षा रद्द होने पर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, एनटीए भंग करने की मांग तेज
- छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार Kurukshetra Snatching Gang
- new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

