गुरुग्राम। Why Is Gurugram’s Health System Under Pressure स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुवार को गुरुग्राम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में करीब 2.86 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी मौजूद रही।
गुरुग्राम की बढ़ती आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे का हो रहा निरंतर विस्तार: आरती सिंह राव Why Is Gurugram’s Health System Under Pressure
स्वास्थ्य मंत्री ने उपमण्डल नागरिक अस्पताल हेलीमण्डी में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का उद्घाटन किया। यह यूनिट पटौदी ब्लॉक के लिए डायग्नोस्टिक हब के रूप में कार्य करेगी, जहां एचबी, ईएसआर, आरबीएस, डेंगू, मलेरिया, ब्लड ग्रुप सहित विभिन्न लैब जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने गांव चन्दू में लगभग 89.45 लाख रुपये की लागत से निर्मित आम उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन, नूरगढ़, महचाना में निर्मित नए उप-स्वास्थ्य केंद्र भवनों का भी उद्घाटन किया। नूरगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र भवन लगभग 81.89 लाख रुपये तथा महचाना उप स्वास्थ्य केंद्र भवन लगभग 64.83 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा। अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा का सर्वाधिक आबादी वाला जिला होने के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
Related Posts
आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उद्देश्य से नई विकास परियोजनाएं भी पाइपलाइन में Why Is Gurugram’s Health System Under Pressure
आरती सिंह राव ने कहा कि गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई नई विकास परियोजनाएं भी पाइपलाइन में हैं। उन्होंने बताया कि जिले के बाघनकी क्षेत्र में एक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्थापना की जाएगी, जबकि घामड़ोज गांव में नया सब हेल्थ सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के बजट में गुरुग्राम जिले के लिए स्वास्थ्य अधोसंरचना को और मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया है। इसी क्रम में जिले में आठ नए सब सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र PHC स्थापित किए जाएंगे Why Is Gurugram’s Health System Under Pressure
रणसीका, रीठोज तथा सिधारवाली में तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में दो स्वास्थ्य संस्थानों को कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इनमें पीएचसी दौलताबाद तथा पीएचसी वजीराबाद शामिल हैं। इन संस्थानों के अपग्रेड होने से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, आधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सभी विकास परियोजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मानेसर की महापौर डॉ. इंद्रजीत यादव, सीएमओ लोकवीर सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. जयप्रकाश राजीलवाल, डॉ. नीलिमा, डॉ. मनीष, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी, गुरुग्राम के पूर्व मेयर विमल यादव, निगम पार्षद दिलीप साहनी, सुंदर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read: Jind neसफीदों में एक व्यकित ने जहर खाकर की आत्महत्या Safidon Man Ends Life by Poison Consumption

