Mother and Child Poison Death दिल दहला देने वाली घटना , जहरीला पदार्थ निगलने से मां व 4 वर्षीय मासूम की मौत

Mother and Child Poison Death
खरखौदा  Mother and Child Poison Death गांव जटौला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मानसिक तनाव से परेशान बताई जा रही एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और स्वयं भी उसने जहरीले पदार्थ को निगल लिया। घटना में महिला व 4 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि  उसकी दो बेटियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।  गांव जटौला निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में गांव नाहरा निवासी नेहा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें 13 वर्षीय पूर्वी, 7 वर्षीय समीक्षा और 4 वर्षीय रियान्श शामिल हैं।

महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और स्वयं भी उसने जहरीले पदार्थ को निगल लिया Mother and Child Poison Death  

खरखौदा  Mother and Child Poison Death पिछले कुछ समय से नेहा मानसिक परेशानी से गुजर रही थी। उसने जहरीला पदार्थ अपने तीनों बच्चों को खिला दिया और स्वयं भी निगल लिया। सभी को गंभीर हालत में दिल्ली के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, पूठ खुर्द में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 वर्षीय मासूम रियान्श की मौत हो गई और बाद में नेहा की भी मौत हो गई ।दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।  खरखौदा पुलिस ने संदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp