उद्योगपति के परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने के आरोप में ‘इन्फ्लुएंसर’ गिरफ्तार Delhi Influencer Arrested Case

Delhi Influencer Arrested Case

आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को एक ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ को गिरफ्तार किया Delhi Influencer Arrested Case

Delhi Influencer Arrested Case  दिल्ली पुलिस ने एक दिवंगत उद्योगपति के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में बुधवार को एक ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी की पहचान डॉ. नीलम सिंह के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर द स्किन डॉक्टर के नाम से चर्चित है। इन्फ्लुएंसर ऐसे डिजिटल उपयोगकर्ता होते हैं जो सोशल मीडिया पर किसी विशेष विषय (फैशन, फिटनेस, यात्रा, टेक) में विशेषज्ञ या विश्वसनीय जानकार के तौर पर देखे जाते हैं। ये सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करने वालों की राय को भी प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उद्योगपति के परिवार की ओर से वसंत कुंज पुलिस थाने में इन पोस्टों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की और इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया।

Also Read :new delhi 2026:CM Rekha Gupta ने बी.आर.आंबेडकर विश्वविद्याल के राष्ट्र निर्माण योगदान को highly praised किया

Also Read:new delhi 2026:CM Rekha Gupta ने बी.आर.आंबेडकर विश्वविद्याल के राष्ट्र निर्माण योगदान को highly praised किया

Also Read :Nirbhaya Case 2 Shocking Horror: चलती बस दुष्कर्म मामले पर Devender Yadav ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp