जींद Online Trading Fraud : साइबर थाना पुलिस टीम ने फर्जी ऑनलाइन निवेश करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 20 हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव धमतान साहिब निवासी राममेहर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने यूट्यूब पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित एक विज्ञापन देखा था । विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद वह एक व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में ट्रेडिंग के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया और उसके फोन में फिनवेव प्रो एप डाउनलोड करवा कर उसमें अकाउंट बनवाया। स्वयं को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताते हुए उसको विभिन्न बैंक खातों में निवेश राशि भेजने के लिए प्रेरित किया।
तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर भोपाल मध्य प्रदेश निवासी मनीष को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया Online Trading Fraud
जींद Online Trading Fraud : उसने उनके झांसे में आकर अलग-अलग तिथियों में विभिन्न बैंक खातों में कुल पांच लाख 64 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने अपने पैसे वापस निकालने का प्रयास किया तो निकासी नहीं हो सका। बाद में उसे ग्रुप से भी ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर भोपाल मध्य प्रदेश निवासी मनीष को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया और उसको कमीशन के रुप में मिले 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया, व्हाट्सअप ग्रुप, फर्जी ट्रेडिंग एप या ऑनलाइन निवेश योजनाओं के झांसे में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी निवेश से पहले संबंधित कंपनी अथवा व्यक्ति की वैधता की पूर्ण जांच अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की साईबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हैल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Eklavya Stadium Drowning एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत
Also Read :Jind News बैंक में गिरवी सोने के नाम पर हड़पे 5.65 लाख Gold Loan Fraud
Also Read :नशीला पदार्थ सप्लाई करने का एक और आरोपी गिरफ्तार Drug Supplier Accused Arrested
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

