Three People Arrested With Illegal Liquor टोल प्लाजा पर 200 पव्वे अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

Three People Arrested With Illegal Liquor

टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार  Three People Arrested With Illegal Liquor

खरखौदा Three People Arrested With Illegal Liquor : पुलिस चौकी सैदपुर के अंतर्गत झिंझोली टोल प्लाजा पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब के 200 पव्वे बरामद किए गए हैं। ईएचसी दीपक ने बताया कि वह झिंझोली टोल प्लाजा पर नाका इंचार्ज के रूप में तैनात थे। सोनीपत की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक उन्हें आते दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बैग से देसी शराब ब्रांड फाल्कन संतरा के 150 पव्वे तथा दूसरे बैग से अंग्रेजी शराब ब्रांड नाइट ब्लू के 50 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विनोद , संदीप तथा लक्ष्य निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने जब शराब संबंधी लाइसेंस व अन्य दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शराब व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp