गांव बरसोला से निकली तो एक कोच की ब्रेक लैदर से धुआं उठने लगा Sriganganagar train fire
जींद Sriganganagar train fire गांव बरसोला के निकट वीरवार को श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस की ब्रेक लैदर में अचानक आग लग गई। जिसके चलते रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर कई यात्री घबरा कर बोगी से बाहर आ गए। रेलवे कर्मचारियों और ट्रेन स्टाफ ने तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 12482 गंगानगर इंटरसिटी रेलगाड़ी वीरवार को अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही थी। ट्रेन जब गांव बरसोला से निकली तो एक कोच की ब्रेक लैदर से धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने लगी। जिस पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल स्टाफ द्वारा तुरंत प्रभाव से ट्रेन को रूकवाया गया। ट्रेन रुकते ही यात्री सुरक्षा के मद्देनजर नीचे उतर आए। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही मिनटों में स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना के कारण रेलगाड़ी लगभग 15 मिनट तक बरसोला के पास खड़ी रही। आग बुझाने और तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
Also Read :Sumbul Touqeer Actress सुम्बुल तौकीर खान के साथ रिश्ता बेहद खूबसूरत और दोस्ताना है : भूमिका गुरंग
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Heartwarming Lara Dutta thanks Sri Ravi Shankar: 70वें जन्मदिन पर दी लंबी उम्र की कामना
Also Read :Delhi Bus Gangrape Case : दिल्ली में फिर चलती बस में निर्भया जैसी हैवानियत,घटना पर गरमाई सियासत