नई दिल्ली:Big Housing Survey in Corporation Area जनगणना के पहले चरण में हाउसिंग सर्वे का काम शनिवार से निगम क्षेत्र में शुरु होने जा रहा है। इस कार्य के लिए दिल्ली के 12 जिलों में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह कर्मचारी लोगों के घर जाकर हाउसिंग सर्वे में मौजूद 33 सवाल पूछेंगे और उस जानकारी को दर्ज करेंगे। वहीं जिन लोगों ने अपना हाउसिंग सर्वे ऑनलाइन भर दिया है, उनके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें फॉर्म जमा करने पर मिली आईडी इन कर्मचारियों को देनी होगी।
Big Housing Survey in Corporation Area नगर निगम क्षेत्र में अगले एक माह तक किया जाएगा हाउसिंग सर्वे
नई दिल्ली:Big Housing Survey in Corporation Area दिल्ली में जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीते 16 अप्रैल से हाउसिंग सर्वे का कार्य शुरु हो चुका है। इसके पहले चरण में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी क्षेत्र का सर्वे हुआ है जो नई दिल्ली जिला में आता है। इस क्षेत्र में हाउसिंग सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं नगर निगम क्षेत्र के 12 जिलों में शनिवार से हाउसिंग सर्वे शुरु होने जा रहा है। आगामी 14 जून तक जनगणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी
सर्वे में आने वाली कठिनाइयाँ
नई दिल्ली:Big Housing Survey in Corporation Area एनडीएमसी क्षेत्र की सोसाइटी में कर्मचारियों को हाउसिंग सर्वे में दिक्कत आई, क्योंकि उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने निगम क्षेत्र की सोसाइटी के आरडब्ल्यू से अनुरोध किया है कि वह कर्मचारियों को सहयोग करें। जनगणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों की प्रामाणिकता की जांच के लिए, आम जनता उनके पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र की जांच कर सकती है और यहां तक कि उनके पहचान पत्र पर मुद्रित क्यूआर कोड को स्कैन भी कर सकती है।
इनकार करने पर सजा का है प्रावधान
नई दिल्ली:Big Housing Survey in Corporation Area दिल्ली में जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जनगणना में सभी को शामिल होना जरूरी है। अगर कोई इंकार करता है तो पहले उसे समझाने की कोशिश होगी। मगर बार-बार समझाने के बाद भी वह जनगणना में शामिल नहीं होता है तो सेंसस एक्ट-1948 के सेक्शन-11 में उसपर 1000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। उसके बाद अगर वह दोषी पाया जाता है इसमें तीन साल तक के सजा का प्रावधान भी है।
जनकल्याण की योजनाएं
नई दिल्ली:Big Housing Survey in Corporation Area अधिकारी ने बताया कि हाउसिंग सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि किस क्षेत्र के लोग अभी तक बुनियादी सुविधाओं से दूर हैं। किस क्षेत्र में किन सुविधाओं की आवश्यकता है। इसके आधार पर सरकार द्वारा उन क्षेत्रों के लिए जनकल्याण की योजनाएं बनाई जाएंगी। अगर कहीं पानी नहीं है तो पानी पहुंचाया जाएगा, गैस नहीं है तो उसका कनेक्शन दिया जाएगा आदि। इसमें दी जाने वाली जानकारी के केवल आंकड़ों का इस्तेमाल होगा, किसी का नाम सार्वजनिक नहीं होगा।
-1.34 लाख लोगों ने स्वयं हाउसिंग सर्वे का फॉर्म ऑनलाइन भरा है
-50 हजार कर्मचारी 12 जिलों में घरों का सर्वे करेंगे
-30 से 32 लाख घरों में किया जाएगा हाउसिंग सर्वे
also reads: new delhi: No bail for constable accused of robbery 2026 लूट के आरोपी कांस्टेबल को जमानत नहीं
also reads: Massive Fire Breaks Out at Green Farm House 2026: दर्जनभर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
also reads: Big Green Move in Delhi 2026 : मंत्री अब कार्यक्रमों और दफ्तर पहुंचेंगे साइकिल, ईवी कार और मेट्रो से
follow as: http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook.com
Related Posts
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
- CJP Protest Jantar Mantar: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का बड़ा ऐलान, 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी

