Kerala Rajdhani Express में लगी भीषण आग, AC कोच से उठता धुआं देख मची अफरा-तफरी

Kerala Rajdhani Express

रतलाम: Kerala Rajdhani Express Fire की घटना ने रविवार सुबह यात्रियों में दहशत फैला दी। त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 एसी कोच में अचानक आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हादसा मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आलोट स्टेशन के पास लूणीरिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

धुआं उठता देख गार्ड ने दी सूचना (Kerala Rajdhani Express)

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन अपने निर्धारित रूट पर दौड़ रही थी। इसी दौरान गार्ड ने बी-1 एसी कोच से धुआं (Kerala Rajdhani Express) निकलते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को इमरजेंसी में रोका गया और रेलवे स्टाफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

15 मिनट में खाली कराया गया पूरा कोच

Kerala Rajdhani Express Fire की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और ट्रेन स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जिस कोच में आग लगी थी उसमें कुल 68 यात्री सफर कर रहे थे। यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोचों और रेलवे ट्रैक से दूर स्थानों पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: UG-PG Admission 2026: अब एडमिशन प्रक्रिया होगी स्मार्ट, DigiLocker से ऑटो-फिल होंगे CUET स्कोर और स्टूडेंट डिटेल्स

ट्रेन से अलग किया गया जला हुआ कोच

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने वाले बी-1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। किसी बड़े नुकसान से बचने के लिए ट्रेन की बिजली सप्लाई भी तुरंत बंद कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही Railway Protection Force, तकनीकी टीम और कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर असर

इस हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात रोक दिया गया, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ट्रैक को जल्द सामान्य करने और प्रभावित ट्रेनों की आवाजाही बहाल करने में जुटा हुआ है। सुबह-सुबह अचानक धुआं (Kerala Rajdhani Express) और अफरा-तफरी का माहौल देखकर यात्रियों में डर फैल गया। हालांकि रेलवे स्टाफ की तत्परता और समय पर कार्रवाई की वजह से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp