New Delhi: Modern cafe opens at Qutub Minar 2026 कुतुबमीनार में शुरू हुआ आधुनिक कैफे, पर्यटकों को मिलेगी गर्मी से राहत

Modern cafe opens at Qutub Minar 2026

नई दिल्ली: Modern cafe opens at Qutub Minar 2026  राजधानी के ऐतिहासिक स्मारकों में आने वाले पर्यटकों को अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्मारकों के भीतर खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल तेज कर दी है। लालकिला के बाद अब विश्व प्रसिद्ध कुतुबमीनार परिसर में भी आधुनिक कैफे का संचालन शुरू कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों के अनुसार, आने वाले समय में पुराना किला और सफदरजंग के मकबरे जैसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर भी इसी प्रकार की सुविधा शुरू की जाएगी।

Modern cafe opens at Qutub Minar 2026 गर्मी में पर्यटकों को राहत देने की पहल, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी होगी कम

नई दिल्ली: Modern cafe opens at Qutub Minar 2026  इसका उद्देश्य पर्यटकों को गर्मी के दौरान राहत प्रदान करना और उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। गौरतलब है कि सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के चलते दिल्ली के टिकट आधारित स्मारकों में बाहर से खाने-पीने की वस्तुएं ले जाने पर प्रतिबंध है। केवल पेयजल ले जाने की अनुमति दी जाती है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों के साथ घूमने आने वाले परिवारों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ता था। मई और जून की तेज गर्मी में स्मारकों के विशाल परिसरों में घूमने के दौरान पर्यटक अक्सर थकान और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्याओं से जूझते हैं।

Modern cafe opens at Qutub Minar 2026 कुतुबमीनार में शुरू हुई कैफे सुविधा, पर्यटकों को मिलेगा भोजन और ठंडे पेय का विकल्प

नई दिल्ली: Modern cafe opens at Qutub Minar 2026  विशेष रूप से विदेशी पर्यटकों को लंबे समय तक परिसर में ठहरने में कठिनाई होती थी। लालकिला में भोजनालय और कैफे के सफल संचालन के बाद अब कुतुबमीनार में भी यह सुविधा शुरू की गई है। यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। कैफे में पर्यटकों को पैक बंद पेयजल, जूस, शीतल पेय, सैंडविच, पैटीज और अन्य हल्के खाद्य पदार्थ उचित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अन्य स्मारकों में भी इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। अगले चरण में पुराना किला और सफदरजंग के मकबरे में कैफे खोलने के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन किया जा रहा है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का कहना है कि कैफे स्थापित करते समय स्मारकों की मूल वास्तुकला और ऐतिहासिक स्वरूप को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्मारकों में पर्यटकों के ठहरने का समय भी बढ़ेगा।

also reads: New Delhi Grand: Inauguration of Balmiki Basti Chaupal 2026 मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने नवनिर्मित बाल्मीकि बस्ती चौपाल का उद्घाटन किया

also reads: new delhi Strict : Court Summons SHO 2026 आदेशों की अवहेलना पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष को तलब किया

also reads: New Delhi : Congress Slams ATF VAT Cut 2026 एटीएफ पर वैट में कटौती पर कांग्रेस ने निशाना साधा

 

follow as: http://digitalsamaj.com

follow as: http://facebook.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp