लातूर: NEET UG 2026 Paper Leak मामले की जांच अब महाराष्ट्र के चर्चित “लातूर पैटर्न” तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी (CBI) ने लातूर के मशहूर RCC Classes के संचालक और केमिस्ट्री एक्सपर्ट शिवराज मोटेगांवकर से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की है। अब उन्हें आगे की जांच के लिए पुणे बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, 16 मई को सीबीआई टीम ने शिवराज मोटेगांवकर से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने शनिवार को लातूर स्थित RCC Classes कैंपस पहुंचकर कई दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच भी की।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा मामला (NEET UG 2026 Paper Leak)
पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर शिवराज मोटेगांवकर का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में वह छात्रों के साथ NEET परीक्षा (NEET UG 2026 Paper Leak) में आए सवालों को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। वीडियो में एक छात्र यह दावा करता नजर आया कि परीक्षा में आए 45 सवालों में से 42 सवाल मोटेगांवकर के “गेस पेपर” से मिले थे।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
इसके बाद एक अभिभावक ने लातूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला जांच एजेंसियों तक पहुंच गया। अब सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि यह केवल सटीक शैक्षणिक अनुमान था या फिर इसके पीछे कोई बड़ा पेपर लीक नेटवर्क सक्रिय था।
क्या है ‘लातूर पैटर्न’?
महाराष्ट्र का “लातूर पैटर्न” देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। RCC Classes इसी मॉडल का बड़ा नाम है, जहां हर साल हजारों छात्र NEET और JEE जैसी परीक्षाओं (NEET UG 2026 Paper Leak) की तैयारी करते हैं। बताया जा रहा है कि RCC Classes में फिलहाल करीब 14 हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। संस्थान में 11वीं के छात्रों से लगभग ₹40 हजार और 12वीं के छात्रों से करीब ₹50 हजार तक फीस ली जाती है।
कई शहरों में हैं शाखाएं
RCC Classes की शाखाएं केवल लातूर तक सीमित नहीं हैं। संस्थान की ब्रांच नांदेड़ और Chhatrapati Sambhajinagar में भी संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
डिजिटल रिकॉर्ड और छात्रों के बयान खंगाल रही CBI
जांच एजेंसी अब क्लासेस से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, छात्रों के बयान और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच का फोकस इस बात पर है कि कहीं वायरल “गेस पेपर” परीक्षा से पहले लीक हुए प्रश्नपत्रों से जुड़ा तो नहीं था।
फिलहाल शिवराज मोटेगांवकर की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं NEET UG 2026 Paper Leak केस में जांच लगातार तेज होती जा रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
follow as: http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook.com
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

