लखनऊ: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला हत्याकांड (Lucknow Train Murder Case) सामने आया है। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में एक युवती का सिर कटा शव मिलने से रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हत्यारों ने युवती के शव को छह टुकड़ों में काटकर अलग-अलग पैक किया था।
जानकारी के मुताबिक, युवती के सिर कटे धड़ को एक बक्से में रखा गया था, जबकि हाथ और पैर पॉलिथीन में पैक कर बैग में छिपाए गए थे। रविवार सुबह ट्रेन जब गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
स्लीपर कोच में मिला लावारिस बॉक्स (Lucknow Train Murder Case)
छपरा–गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-1 में लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना रेलवे स्टाफ को मिली। जब बॉक्स खोला गया तो उसमें 25 से 30 साल की एक युवती (Lucknow Train Murder Case) का सिर कटा धड़ मिला। पास रखे बैग से हाथ और पैर बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव के पांच टुकड़े बरामद हुए हैं, लेकिन युवती का सिर अभी तक नहीं मिला है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
रेलवे अधिकारियों के अनुसार छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस करीब 20 स्टेशनों से गुजरती है और लगभग 12 घंटे का सफर तय करती है। अब जांच एजेंसियां पूरे रूट के रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि बॉक्स (Lucknow Train Murder Case) और बैग लेकर ट्रेन में कौन चढ़ा था।
एसीपी रेलवे रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। ट्रेन में यात्रा करने वाले आरक्षित टिकट यात्रियों का डाटा जुटाया जा रहा है। हालांकि सामान्य टिकट वाले यात्रियों की पहचान करना जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकता है।
बेहद शातिर तरीके से पैक किया गया शव
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटा (Lucknow Train Murder Case) गया है। पुलिस के मुताबिक शव पर अन्य चोटों के निशान नहीं मिले हैं। हत्यारों ने शव को इस तरह पैक किया था कि बाहर खून के धब्बे तक नजर न आएं। यही वजह रही कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को किसी तरह की भनक नहीं लगी।
यह भी पढ़ें: Heat Wave Alert: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली में 45°C तक पहुंच सकता है तापमान
युवती की पहचान अब तक नहीं
पुलिस के अनुसार मृतका ने रंग-बिरंगा सूट पहन रखा था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ग्रामीण परिवेश से हो सकती है। हालांकि अभी तक युवती (Lucknow Train Murder Case) की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आसपास के राज्यों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की भी जांच कर रही है।
रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप
इस खौफनाक वारदात के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। उत्तर पूर्वी रेलवे के लखनऊ मंडल से लेकर गोरखपुर मुख्यालय तक अधिकारियों ने मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, युवती की पहचान और आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच कर रही है।
Follow Us: http://digitalsamaj.com
Follow Us: http://facebook.com
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

