Venezuelan Military Aircraft: वेनेजुएला के दो सैन्य विमान अमेरिकी नौसेना के पोत के पास से गुजरे, पेंटागन ने भड़काऊ कदम माना

DIGITAL SAMAJ

Venezuelan Military Aircraft: वेनेजुएला के दो सैन्य विमानों के गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना के पोत के पास से गुजरने की घटना को पेंटागन ने गंभीरता से लिया है। पेंटागन इसे बेहद भड़काऊ कदम माना है। गुरुवार रात एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में रक्षा विभाग ने लिखा कि यह कदम हमारे मादक-आतंकवाद विरोधी अभियानों (anti-narcoterrorism operations) में बाधा डालने के लिए उठाया गया।

आतंकवाद विरोधी अभियानों Venezuelan Military Aircraft

एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने यह जानकारी देते हुए बयान में वेनेज़ुएला के कार्टेल को सख्त सलाह दी है कि वह अमेरिकी सेना के मादक पदार्थों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में हस्तक्षेप करने का प्रयास न करे। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में कैरिबियन और प्रशांत महासागर में आठ जहाज तैनात किए हैं।

कार्टेल ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन

इस घटनाक्रम पर CBS News की रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी दी गई है। CBS News रिपोर्ट में रक्षा विभाग के अनेक अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि गुरुवार को वेनेज़ुएला के दो सशस्त्र एफ-16 लड़ाकू विमानों ने यूएसएस जेसन डनहम (युद्धपोत) के ऊपर से उड़ान भरी। कार्टेल ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया। हाल ही में अमेरिकी नौसेना के जहाजों को वेनेजुएला के तटीय जलक्षेत्र में भेजा गया है, क्योंकि US President Donald Trump ने ड्रग कार्टेल पर नकेल कसने का संकल्प लिया है। इस वजह से US President Donald Trump और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Venezuelan President Nicolas Maduro) के बीच तनाव बढ़ रहा है।

नशीले पदार्थों की तस्करी Venezuelan Military Aircraft

US President Donald Trump प्रशासन ने Venezuelan President Nicolas Maduro पर अमेरिका में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रग कार्टेल के साथ गठजोड़ करने का आरोप लगाया है। अमेरिकी ने हाल ही में Venezuelan President Nicolas Maduro की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि को दोगुना करके 5 करोड़ डॉलर कर दिया है। उधर, वेनेजुएला सरकार ने इन आरोपों का खंडन किया है। Venezuelan President Nicolas Maduro ने इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी युद्धपोतों को आपराधिक और खतरनाक ख़तरा बताया था।

वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रही थी

US President Donald Trump और विदेशमंत्री मार्को रुबियो के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रही थी एक नाव पर हमला किया था। अमेरिकी सेना ने दावा किया था कि उसने नाव पर सवार 11 लोगों को मार डाला। इन 11 लोगों के वेनेजुएला के गिरोह ट्रेन डे अरागुआ से जुड़े होने का संदेह था।

Also Read: Wife Murder तलाक विवाद में व्यक्ति ने पत्नी को सरेआम मारी गोली, कहा- ‘कोई पछतावा नहीं’

Also Read: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में विश्वविद्यालय के खिलाफ मामला दर्ज Case filed against university Barabanki

Also Read: Uttarakhand News: बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मृत्यु, बारिश से अनेक सड़कें अवरूद्ध

Also Read: अक्षय कुमार ने ‘लोका’ फिल्म की अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन की प्रशंसा में संदेश पोस्ट किया Loka movie actress Kalyani Priyadarshan

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp