चंडीगढ़: JJP Digvijay Chautala जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज हरियाणा की जनता के टैक्स से चलने वाला हरियाणा लोक सेवा आयोग दूसरे राज्यों के युवाओं को रोजगार देने में लगा हुआ है और इस गंभीर मुद्दे पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों के 90 प्रतिशत पदों को रिक्त रखा जाता है और बाकी बचे अधिकतर पदों पर बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों का चयन कर दिया जाता है। दिग्विजय ने कहा कि पिछले कई महीनों से एचपीएससी के विरोध में अभ्यर्थी आवाज उठा रहे है और अभ्यर्थियों द्वारा 20 मई को पंचकुला में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। दिग्विजय ने आह्वान किया कि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए और हरियाणा के युवाओं का भविष्य बचाने के लिए हम सबको संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का पूरा समर्थन करती है और हम इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। सोमवार को दिग्विजय चौटाला सिरसा में पत्रकारों से रूबरू थे।
हरियाणा में शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था का बुरा हाल JJP Digvijay Chautala

Related Posts
- New Delhi: Secures Satish Upadhyay Gets Major Role in 2026 भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष नामित
- New Delhi: BJP arrests Deepak Singla 2026 भाजपा ने दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
- अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं, मोबाइल पर मिलेगा काम: प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई सहित सभी श्रमिकों को जोड़ेगा “श्रममित्र” प्लेटफॉर्म : अनिल विज Shrammitra App
जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था का बुरा हाल चुका है और सीएम नायब सैनी पंजाब में भाजपा के प्रचार में व्यस्त है। दिग्विजय ने सीएम से सवाल करते हुए कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो क्या वे हरियाणा के हक में एसवाईएल का पानी हरियाणावासियों को दिलाने की गारंटी लेंगे? दिग्विजय चौटाला ने भाजपा नेताओं द्वारा इन दिनों पेट्रोल डीजल बचाने की प्रधानमंत्री के आह्वान पर रेल, बस, रिक्शा आदि में सफर करने को केवल एक प्रोपेगेंडा बताया और कहा कि नीट जैसे मुद्दों पर विफल रहने के बाद सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रोपेगेंडा कर रही है। दिग्विजय चौटाला ने छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ के चुनाव घोषित नहीं होते।