लखनऊ: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस (Hottest City In The Country) के करीब पहुंच गया है। दोपहर 10 से 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आता है और लोग जरूरी काम सुबह ही निपटाकर घरों में लौट रहे हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को देश के सबसे गर्म 10 जिलों में से 8 जिले उत्तर प्रदेश के रहे, जबकि 2 जिले छत्तीसगढ़ के शामिल थे। उत्तर प्रदेश के इटावा, बांदा, औरैया, एटा, प्रयागराज, फतेहपुर, मैनपुरी और संभल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस (Hottest City In The Country) से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें से 7 जिलों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
Related Posts
- New Delhi 2026: Work intensifies at Okhla landfill ओखला लैंडफिल में कार्य तेज करने के निर्देश Work intensifies at Okhla landfill
- Qutub Minar Puja Demand Rises: कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग तेज, भोजशाला फैसले के बाद हिंदू संगठनों की बढ़ी उम्मीद
- New Delhi : NDMC Chairman reached office by metro मेट्रो से दफ्तर पहुंचे एनडीएमसी अध्यक्ष, हरित परिवहन अपनाने का दिया संदेश 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और महासमंद भी देश के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में गर्मी अपने चरम पर थी। हालात ऐसे हैं कि उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी लू चल रही है।
बांदा चौथी बार बना एशिया का सबसे गर्म जिला (Hottest City In The Country)
उत्तर प्रदेश का बांदा बीते एक महीने में चौथी बार एशिया का सबसे गर्म जिला (Hottest City In The Country) बन गया है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी सऊदी अरब के जेद्दाह में रही, जहां तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अराफात में पारा 48.4 डिग्री तक पहुंचा।
इससे पहले 18 मई को बांदा दुनिया का सबसे गर्म स्थान बन गया था। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। कई जिलों में बच्चों की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं।
आखिर बांदा में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है?
विशेषज्ञों के अनुसार बांदा का भौगोलिक स्वरूप इसकी बड़ी वजह है। यह इलाका पठारी क्षेत्र में आता है, जहां पथरीली जमीन तेजी से गर्म (Hottest City In The Country) होती है और लंबे समय तक गर्म बनी रहती है। इससे तापमान लगातार ऊंचा बना रहता है।
इसके अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र में इस महीने पर्याप्त बारिश नहीं हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अवध के कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड के इलाके इससे लगभग अछूते रहे। इसी कारण गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ गया।
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अवैध खनन और घटता हरित क्षेत्र भी तापमान बढ़ने की बड़ी वजह है। बांदा (Hottest City In The Country) में लगातार हो रहे खनन से नदियां प्रभावित हुई हैं और ग्रीन कवर कम होता जा रहा है, जिससे इलाके का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि:
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें
अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
धूप में निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत में लू का असर जारी रह सकता है।
Follow Us: http://digitalsamaj. com
Follow Us: http://facebook. com
Follow Us: http://youtube. com
Related Posts
- New Delhi 2026: Work intensifies at Okhla landfill ओखला लैंडफिल में कार्य तेज करने के निर्देश Work intensifies at Okhla landfill
- Qutub Minar Puja Demand Rises: कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग तेज, भोजशाला फैसले के बाद हिंदू संगठनों की बढ़ी उम्मीद
- New Delhi : NDMC Chairman reached office by metro मेट्रो से दफ्तर पहुंचे एनडीएमसी अध्यक्ष, हरित परिवहन अपनाने का दिया संदेश 2026

