नई दिल्ली: Work intensifies at Okhla landfill दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजीव खिरवार ने ओखला लैंडफिल स्थल का निरीक्षण कर बायो-रिमेडिएशन और अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बायोमाइनिंग गतिविधियों और लैंडफिल स्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मध्य क्षेत्र के उपायुक्त शाश्वत सौरभ, प्रमुख अभियंता पी.सी. मीणा तथा निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आयुक्त ने बायोमाइनिंग कार्य में लगी ट्रामल मशीन के संचालन का अवलोकन किया और निर्धारित समय सीमा में लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश Work intensifies at Okhla landfill
नई दिल्ली: Work intensifies at Okhla landfill उन्होंने निर्माण एवं विध्वंस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का भी निरीक्षण किया। इसके बाद संजीव खिरवार ने स्थानीय पार्षद अर्जुन पाल सिंह के साथ लाजपत नगर स्थित कृष्णा मार्केट के सामुदायिक केंद्र में चल रहे मरम्मत कार्य और निर्माणाधीन वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सामुदायिक केंद्र की खाली पड़ी मंजिलों को ,बाह्य माध्यम से संचालित करने की व्यवस्था पर भी जोर दिया, ताकि दिल्ली नगर निगम के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
Related Posts
- Qutub Minar Puja Demand Rises: कुतुब मीनार परिसर में पूजा की मांग तेज, भोजशाला फैसले के बाद हिंदू संगठनों की बढ़ी उम्मीद
- New Delhi : NDMC Chairman reached office by metro मेट्रो से दफ्तर पहुंचे एनडीएमसी अध्यक्ष, हरित परिवहन अपनाने का दिया संदेश 2026
- Hottest City In The Country: यूपी में गर्मी का कहर, बांदा फिर बना एशिया का सबसे गर्म जिला
also reads: Hottest City In The Country: यूपी में गर्मी का कहर, बांदा फिर बना एशिया का सबसे गर्म जिला
follow as: http://digitalsamaj. com
follow as: http://facebook. com
follow as: http://youtube .com