अमरावती: Godavari River update आंध्र प्रदेश के सड़क एवं भवन मंत्री बी.सी. जनार्धन रेड्डी ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि गोदावरी नदी के तटीय क्षेत्रों में ओएनजीसी और गेल के परिचालन से होने वाले प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं पर राज्य सरकार उचित कार्रवाई करेगी।विधानसभा में मुद्दे पर जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा कि सरकार अधिकारियों से जमीनी स्तर की रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करेगी।सदन में विधायक जी सत्यनारायण और देव वरा प्रसाद द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनी ओएनजीसी और गेल के परिचालन से होने वाले प्रदूषण और अन्य मुद्दों पर उठाए सवाल के जवाब में रेड्डी ने कहा, ‘‘हम अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद उपयुक्त कार्रवाई करेंगे।’’
Godavari River update:विधायक जी. सत्यनारायण और देव वरा प्रसाद ने सदन में कहा कि ओएनजीसी और गेल के परिचालन से गोदावरी नदी के तटीय क्षेत्र गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं।रेड्डी ने यह भी कहा कि सरकार इन कंपनियों द्वारा स्थानीय स्तर पर कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष खर्च नहीं करने के आरोपों पर भी रिपोर्ट मंगाएगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।विधायकों के एक अन्य सवाल पर रेड्डी ने कहा कि पी. गन्नावरम विधानसभा क्षेत्र में ओएनजीसी और गेल द्वारा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार आरक्षित करने का कोई प्रस्ताव राज्य सरकार के पास नहीं है, क्योंकि ये दोनों केंद्र सरकार की कंपनियां राष्ट्रीय स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती करती हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here