सोनीपत / गोहाना। Gurnam Singh Charuni भालोट ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने की योजना के विरोध में किसानों का धरना लगातार जारी है। आंदोलन को उस समय नई ताकत मिली जब भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए चढूनी ने सरकार की योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि संबंधित नहर पहले से ही पक्की बनी हुई है। ऐसे में इसे दोबारा कंक्रीट से पक्का करना जनता के पैसे की अनावश्यक बर्बादी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसानों में चिंता का माहौल है, क्योंकि नहर के पूरी तरह कंक्रीट होने से जमीन के भीतर पानी का प्राकृतिक रिसाव कम हो सकता है, जिससे भविष्य में भूजल स्तर प्रभावित होने की आशंका है।
संघर्ष केवल भालोट ब्रांच नहर का नहीं, बल्कि पानी, खेती और किसानों के भविष्य का
Gurnam Singh Charuni चढूनी ने कहा कि यह संघर्ष केवल भालोट ब्रांच नहर का नहीं, बल्कि पानी, खेती और किसानों के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन उनके साथ मजबूती से खड़ी है और यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। धरने पर बैठे किसानों ने भी स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बड़े किसान नेता के समर्थन के बाद यह आंदोलन अब और तेज होने के संकेत दे रहा है।
Related Posts
- West Bengal रिश्तेदार बनकर 12.40 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार How to Cyber Criminal Arrested
- Delhi Car Bomb Blast Case: दिल्ली कार बम धमाका केस में NIA की 7500 पन्नों की चार्जशीट, 5 डॉक्टर समेत 10 आरोपी नामजद
- Cyber Fraud साइबर ठगों ने रिश्तेदार बन दो लोगों को लगाया छह लाख का चूना