नई दिल्ली। Cheteshwar Pujara टेस्ट क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी की एक दशक से अधिक समय तक मजबूत ताकत रहे cheteshwar pujara ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। टी20 के दौर मेंcheteshwar pujara एक ऐसे खिलाड़ी का रूप में सामने आए, जिनका समर्पण क्रिकेट के सबसे मुश्किल फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट के लिए था। पुजारा के नाम एक ऐसा भी रिकॉर्ड है, जिसमें वह rahul dravid से भी आगे निकल गए।
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज से उम्मीद की जाती है कि वह क्रिकेट पर अधिक से अधिक समय बिताएगा। इससे टीम को मजबूती मिलती है। rahul dravid एक ऐसे बल्लेबाज थे, जो पिच पर ज्यादा समय बिताने और ज्यादा गेंद खेलने के लिए मशहूर थे। rahul dravid ने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 495 गेंद खेली थी। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड था।
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
cheteshwar pujara ने 2017 में इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पुजारा ने 2017 में रांची में australia के खिलाफ एक पारी में 525 गेंद का सामना किया था। इस पारी में उन्होंने 202 रन बनाए थे। मैच ड्रॉ रहा था और pujara प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
पुजारा के नाम साउथ अफ्रीका,australia, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड में मिली सर्वाधिक जीत (11 बार) का हिस्सा बनने का रिकॉर्ड है। दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह (10 बार) हैं।
pujara फर्स्ट क्लास में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 18 दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
2010 से 2023 के बीच पुजारा ने 103 टेस्ट की 176 पारी में 43.37 की औसत से 7,195 रन बनाए। इस दौरान 19 शतक, जिसमें 3 दोहरे शतक थे और 35 अर्धशतक लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 206 था।
indian cricket cantrol bord (बीसीसीआई) ने ‘एक्स’ पर एक pujara की एक बेजोड़ पारी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “भारतीय cricket के सबसे दृढ़ और प्रशंसित टेस्ट विशेषज्ञों में से एक, cheteshwar pujara ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। रांची में australia के खिलाफ उनकी शानदार पारी को फिर से याद करें। धन्यवाद pujara।”
एक और वीडियो पोस्ट में बीसीसीआई ने 2012 में new zealand के खिलाफ पुजारा के शतक की झलकियों को शेयर किया।
एक पोस्ट में बीसीसीआई ने लिखा, “test cricket में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे साहसी और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक।cheteshwar pujara को शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं!”
Read Also: Body of Security Guard: स्कूल की पानी की टंकी से सुरक्षा गार्ड का शव मिला