Hiding Vote Theft निर्वाचन आयोग डीएम के पीछे छिप रहा और डीएम सीईओ के पीछे: अखिलेश यादव

Fake GST ITC Case

Hiding Vote Theft: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने रविवार को निर्वाचन आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कथित वोट चोरी को छिपाने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) के पीछे छिपने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग डीएम के पीछे छिप रहा है और डीएम सीईओ (मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी) के पीछे छिप रहे हैं।

लेखपाल को आजादी दी Hiding Vote Theft

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीईओ पुलिस को आगे कर दे रहे हैं और फिर लेखपाल को आजादी दी जा रही है, क्योंकि सरकार के पास सच्चाई बताने को नहीं है।

सपा प्रमुख ने कहा कि मतदाता सूची में अनियमितताओं को दर्शाने वाले हलफनामे पेश किए जाने के बाद भी 18,000 शिकायतों में से केवल 14 की ही जांच की गई है।

मतदाता धोखाधड़ी

यादव Akhilesh Yadav ने कहा, ‘अगर किसी को मृत घोषित किया जाता है तो उसका मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए। हम मतदाता धोखाधड़ी के इस मुद्दे पर एक अलग प्रेस वार्ता करेंगे – जनता अब जानती है कि भाजपा वोट चुराती है और चुनावों में डकैती करती है।’

स्वतंत्र निकायों को पंगु बनाने का भी आरोप Hiding Vote Theft

यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए स्वतंत्र निकायों को पंगु बनाने का भी आरोप लगाया और कहा, ‘संवैधानिक पदों पर बैठे लोग सरकार के एजेंडे के अनुसार काम कर रहे हैं। अगर कोई भारत की संस्थाओं को कमजोर कर रहा है तो वह भाजपा है। संस्थाएं जितनी कमजोर होंगी, लोगों के अधिकारों का उतना ही अधिक नुकसान होगा।’

यादव ने वादा किया कि भावी सपा सरकार विशेष कोटा, वित्तीय सहायता और बेहतर गुणवत्ता वाले सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगों की मदद करेगी।

मुफ़्त ई-रिक्शा उपलब्ध कराए

उन्होंने कहा, ‘हमने बड़ी संख्या में मुफ़्त ई-रिक्शा उपलब्ध कराए। आज, इस सरकार द्वारा दिए गए उपकरण सबसे घटिया गुणवत्ता के हैं – फिर भी वे सर्वोत्तम गुवणत्ता के पैसे लेते हैं।’

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि यह सरकार झूठ बोलती है और झूठ बोलना इनकी आदत में शुमार है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि जिन स्कूलों को पहले बंद किया गया था, उनमें से एक भी अब तक दोबारा नहीं खोला गया है।

सपा ने ‘पीडीए पाठशाला’ की Hiding Vote Theft

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार विधानसभा में झूठ बोल सकती है, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने ‘पीडीए पाठशाला’ की जो पहल शुरू की थी, उसके जवाब में सरकार को सदन में स्कूल बंद नहीं करने का दावा करना पड़ा, ताकि आंदोलन और न बढ़े।

लोगों ने ‘पीडीए पाठशाला’ को संचालित किया 

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ‘पीडीए पाठशाला’ को संचालित किया और जिन लोगों ने अपने बच्‍चों को भेजा, उनके खिलाफ सरकार प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। यादव ने जनहित के तमाम मुद्दों पर सरकार की घेराबंदी की।

Read Also: Conflict Over Rations राशन पर केंद्र और पंजाब सरकार में टकराव: भगवंत मान के आरोपों पर प्रल्हाद जोशी बोले- एक भी लाभार्थी का नाम नहीं कटा

📲 Join WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp