Team Masseur Rajeev Kumar: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का करीब एक दशक तक हिस्सा रहा एक बड़ा नाम अब अलग हो गया है। टीम मेकर राजीव कुमार Rajeev Kumar काफी लंबे समय से भारतीय ड्रेसिंग रूम का अभिन्न हिस्सा थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में ड्रेसिंग रूम से अपने अलगाव की पुष्टि की है। सपोर्ट स्टाफ में मॉसर का मुख्य काम खिलाड़ियों को मसाज देना होता है।
Team Maker Rajeev Kumar
राजीव कुमार Rajeev Kumar ने लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम की एक दशक तक (2006-2015) तक सेवा करना सम्मान की बात रही है। इस अवसर को देने के लिए ईश्वर का धन्यवाद।’ उनका काम खिलाड़ियों को मसाज थेरेपी देना था। इसके अलावा वह उनके लिए एनर्जी ड्रिंक, प्रोटीन शेक और हाइड्रेशन मिक्सेज तैयार करते थे। खिलाड़ियों के साथ उनकी केमिस्ट्री शानदार थी। खिलाड़ी तरोताजा महसूस करें, इसे वह सुनिश्चित करते थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजीव कुमार Rajeev Kumar का तेज गेंदबाजों के साथ कुछ खास तरह की मजबूत केमिस्ट्री थी।
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
Team Maker Rajeev Kumar
मोहम्मद शमी ने 2019 में अपने जन्मदिन पर उनके और ईशांत शर्मा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। इससे सहज अंदाजा लग सकता है कि उनके और खिलाड़ियों के बीच कितने अच्छे संबंध थे। युजवेंद्र चहल ने एक बार राजीव कुमार Rajeev Kumar और अन्य स्टाफ को ‘गुमनाम हीरो’ बताया था जो क्रिकेटरों को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करते हैं। बीसीसीआई पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव कर रही है। अभिषेक नायर, अरुण कनाडे और सोहम देसाई जैसे बड़े नामों की छुट्टी हो चुकी है। अब राजीव कुमार Rajeev Kumar की छुट्टी होने के बाद सपोर्ट स्टाफ और ड्रेसिंग रूम का चेहरा और बदल गया है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा