Bowing Down to China is Worrying: कांग्रेस ने Prime Minister Narendra Modi के चीन में दिए बयान पर तीखा हमला करते हुए इसे चीन के सामने झुकने वाला वक्तव्य बताया और कहा कि इससे स्वघोषित 56 इंच की छाती की असलियत दुनिया के सामने आ गई है।
Bowing Down to China is Worrying
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी Jairam Ramesh ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि भारत लंबे समय से चीन पर आतंकवाद के मुद्दे पर ‘दोहरे मानदंड’ और ‘दोहरी भाषा’ बोलने का आरोप लगाता रहा है लेकिन अब Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा है कि भारत और चीन, दोनों आतंकवाद के शिकार हैं। पार्टी ने कहा कि जिस तरह से Prime Minister Narendra Modi ने चीन को अपने साथ आतंकवाद पीड़ित देश की श्रेणी में रखा है उससे यह साफ हो गया है कि चीन के आतंकवाद को लेकर उसके दोहरे रूप को भारत ने नजरअंदाज कर दिया है और इसे भुलाया नहीं जा सकता।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Bowing Down to China is Worrying
Jairam Ramesh ने इसे चीन के सामने झुकने वाला बयान बताया और कहा “अगर यह तथाकथित हाथी का तथाकथित ड्रैगन के आगे झुकना नहीं है, तो फिर क्या है। इससे भी ज़्यादा राष्ट्र- विरोधी बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और पाकिस्तान की जुगलबंदी के बारे में Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में एक शब्द तक नहीं कहा -जबकि इसका खुलासा खुद भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने किया था।”
Bowing Down to China is Worrying
कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने Prime Minister Narendra Modi पर हमला करते हुए कहा कि स्वघोषित 56 इंच सीने वाले नेता अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने 19 जून, 2020 को चीन को क्लीन चिट देकर राष्ट्रहित के साथ विश्वासघात किया। अब, 31 अगस्त, 2025 भी तियानजिन में उनके बयान को बदनामी के दिन के रूप में याद किया जाएगा।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा